मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ये VIDEO ने मचाया तहलका

Shubhra Nandy
16 Dec 2020 1:34 PM IST
अक्षरा सिंह ने फिर बढ़ाया इंटरनेट का पारा, ये VIDEO ने मचाया तहलका
x
भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह वक्त-वक्त पर अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| भोजपुरी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह वक्त-वक्त पर अपने गानों से धमाल मचाती रहती हैं. हाल ही में आए उनके एक और वीडियो के फिर से फैन्स का जबरदस्त रेसपॉन्स मिला है. इस गाने में अक्षरा भोजपुरी स्टाइल के बजाय बॉलीवुड के अंदाज में दिख रही हैं. अक्षरा का नया गाना 'डॉन्ट टच माई हैंड' हाल ही में रिलीज हुआ है. अक्षरा के इस नए गाने को फैन्स भी खूब पसंद कर रहे हैं और दर्शकों का इसे खूब प्यार भी मिल रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर अक्टूबर में अपलोड किया गया था और अभी तक इस पांच करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं.

फिल्म 'युवा' में अहम किरदार निभाएंगी अक्षरा
हालांकि अक्षरा सिंह कई हिंदी फिल्मों में दिख चुकी हैं. लेकिन भोजपुरी से उन्हें अलग पहचान मिली है. लेकिन भोजपुर से बॉलीवुड का रुख कर चुकीं अक्षरा अब अब शैलेश पाराशर की फिल्म 'युवा' में अहम किरदार निभाती दिखेंगी. इस फिल्म में अपने किरदार को लेकर बात करते हुए अक्षरा ने कहा कि ये फिल्म नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है.
सिंगिंग भी करती है अक्षरा
दरअसल भोजपुरी दर्शकों के लिए आइकॉन बन चुकीं अक्षरा सिंह लगातार नए गाने रिलीज कर रही हैं. इन गानों को ना सिर्फ दर्शक बेहद पसंद करते हैं बल्कि ये एक के बाद एक सोशल मीडिया पर वायरल होते जाते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री पर अपने ग्लैमर और सिंगिंग टैलेंट से राज करने वाले अक्षरा क्या बॉलीवुड में भी ऐसा ही कुछ कमाल दिखा पाएंगी. इसे लेकर तो उनकी नई फिल्म्स और प्रोजेक्ट्स का इंतजार करना होगा.


Next Story