मनोरंजन

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का रोमांटिक गाना, वैलेंटाइन डे पर होगी रिलीज

Subhi
2 Feb 2022 2:02 AM GMT
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का रोमांटिक गाना, वैलेंटाइन डे पर होगी रिलीज
x
भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों का पानी-पानी गाना रिलीज हुआ था, जिसमें खेसारी और अक्षरा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया।

भोजपुरी अभिनेता खेसारी लाल यादव और अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं। कुछ समय पहले ही दोनों का पानी-पानी गाना रिलीज हुआ था, जिसमें खेसारी और अक्षरा की जोड़ी ने धमाल मचा दिया। फैंस को दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई। ऐसे में अब खेसारी और अक्षरा अपने फैंस के लिए एक और नया गाना लेकर आ रहे हैं, जो वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज होगा। इस गाने का छोटा सा क्लिप यू-ट्यूब पर सामने आया था, जिसमें अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का लुक देखने को मिला था।

वहीं, अब अक्षरा सिंह ने भी अपने अपकमिंग गाने का वीडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें खेसारी लाल यादव के साथ उनकी केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है। ये वीडियो अक्षरा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिसके जरिए एक्ट्रेस ने बताया है कि उनके इस गाने का टीजर 3 फरवरी को फैंस के बीच आएगा।

इस वीडियो में अक्षरा सिंह और खेसारी लाल की धमाकेदार केमिस्ट्री साफ देखने को मिल रही है। दोनों ही एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो पर लिखा है, 'बेधड़क रोमांस है। इश्क की बेबाकी है। वैलेंटाइन वाला गाना। 3 फरवरी को आ रहा है टीजर।' इस वीडियो के साथ अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है, 'वैलेंटाइन डे का स्पेशल गाना। क्या आप तैयार हैं? 3 फरवरी को आ रहा है टीजर।'

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव के गाने की ये झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है। एक यूजर ने लिखा है, 'तहलका मचाने वाला है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'फिर से एक बार फिर भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल होने वाला है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मस्त।' इसके साथ इस यूजर ने फायर की इमोजी भी लगाई है।

इससे पहले इस गाने से जुड़ा एक वीडियो क्लिप यू-ट्यूब पर शेयर किया गया था। वीडियो में अक्षरा सिंह ब्लैक कलर के आउटफिट में काफी सुंदर लग रही थीं। वह अपना धाकड़ अंदाज दिखाने में पीछे नहीं रही थीं। वहीं, बाद में खेसारी लाल दिखाई दे रहे थे, जो काफी हैंडसम लग रहे थे। दोनों का ये गाना यकीनन प्यार करने वालों के लिए एक तोहफा ही होगा।


Next Story