मनोरंजन

अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का रोमांस वीडियो हुआ वायलर, दिल चुरा लेगा ये गाना

Rani Sahu
2 Feb 2022 11:31 AM GMT
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का रोमांस वीडियो हुआ वायलर, दिल चुरा लेगा ये गाना
x
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल का रोमांस वीडियो हुआ वायलर

Dhoka Deti Hai Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में मोस्ट टैलेंटेड एक्टर्स में से एक सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (khesari lal yadav) के गाने फैंस के सिर चढ़कर बोलते हैं। खेसारी का हर अंदाज दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है। खेसारी लाल की सोशल मीडिया पर काफी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल और भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह (Akshara Singh) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर आग लगा देती है।

इस समय खेसारी लाल और अक्षरा सिंह का एक पुराना गाना यूट्यूब पर लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म 'बलम जी लव यू' (BALAM JI LOVE YOU) का गाना 'धोखा देती है' (Dhoka Deti Hai) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस गाने में खेसारी लाल के साथ अक्षरा सिंह (Akshara Singh) नजर आ रही हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। इस गाने को खेसारी लाल और खुशबू जैन ने मिलकर गाया है। देखें धमाकेदार वीडियो।


Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story