मनोरंजन

Akshara Singh और Khesari Lal Yadav की होने वाली है तूफानी एंट्री! आ रहा बेहद रॉकिंग गाना

jantaserishta.com
1 Feb 2022 4:41 PM IST
Akshara Singh और Khesari Lal Yadav की होने वाली है तूफानी एंट्री! आ रहा बेहद रॉकिंग गाना
x
देखें वीडियो।

2021 के मोस्ट सक्सेसफुल गाने 'पानी पानी भोजपुरी' से धमाल मचाने वाली भोजपुरी लव बर्ड्स की जोड़ी एक बार फिर से धमाल मचाने को तैयार है. हम अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव की बात कर रहे हैं, जिनका एक और धमाकेदार गाना इस वेलेंटाइन 'सारेगामा हम भोजपुरी' पर रिलीज होने वाला है. इसका टीजर जारी किया गया है. 'सारेगामा हम भोजपुरी' के बद्रीनाथ झा ने बताया कि यह गाना भी बेहद रॉकिंग होने वाला है.

बद्रीनाथ झा ने कहा कि ''प्यार का महीना शुरू होने वाला है. ऐसे में 'सारेगामा हम भोजपुरी' अपने दर्शकों के लिए सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली रोमांटिक जोड़ी अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव को लेकर एक बेहद खूबसूरत गाना लेकर आने को तैयार है. या यूं कहें कि प्रेम के दीवानों के लिए यह गाना वेलेंटाइन गिफ्ट होगा.''


''इसकी तैयारी जोड़ शोर से चल रही है. हमें उम्मीद है कि जिस तरह से लोगों ने पानी पानी भोजपुरी को खूब पसंद किया, उस तरह एक बार फिर से खेसारी और अक्षरा का यह गाना भी उन्हें खूब पसंद आएगा. इसलिए अपील है कि आप हमारे आने वाले गाने को जरूर सुनें.''
भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारीलाल यादव और अक्षरा सिंह दोनों लीडिंग स्टार हैं, जिनकी ओर अब बॉलीवुड भी आकर्षित हो रहा है. बीता साल भी इन दोनों के लिए शानदार रहा, जहां इनके कई गाने मिलियन क्लब में शामिल रहे. और साल के अंत में पानी पानी से लंबे समय बाद दोनों ने स्क्रीन शेयर किया. और फिर क्या था हो गया धमाका.
उसी सफलता को सारेगामा एक बार फिर से दोहराने के लिए जल्द ही एक रोमांटिक गाना ला रहा है, जिसका प्रोमो आउट हुआ है. पी आर ओ रंजन सिन्हा है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story