मनोरंजन

अक्षरा सिंह ने भी बढ़ाई अपनी फीस, जानें क्यों लिया यह फैसला

Rani Sahu
24 Jun 2022 2:27 PM GMT
अक्षरा सिंह ने भी बढ़ाई अपनी फीस, जानें क्यों लिया यह फैसला
x
अक्षरा सिंह ने भी बढ़ाई अपनी फीस

ऐक्टर रवि किशन के बाद भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी अपनी फीस बढ़ा दी है। अक्षरा अब अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के लिए दोगुने पैसे लेंगी। बीते दिनों रवि किशन ने बताया था कि लोगों ने उन्हें बहुत यूज किया। काम करवाकर पैसे नहीं दिए। उन्होंने अपनी फीस दस गुना बढ़ाने की बात बताई थी। अब अक्षरा सिंह भी पहले से ज्यादा फीस चार्ज कर रही हैं। उन्होंने आने वाली फिल्म 'डार्लिंग' के लिए दोगुने पैसे लिए हैं। रिपोर्ट्स हैं कि वह भोजपुरी सिनेमा की सबसे महंगी ऐक्ट्रेस बन गई हैं।

डार्लिंग की फीस के चर्चे
अक्षरा सिंह अपकमिंग फिल्म डार्लिंग को लेकर चर्चा में हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने मूवी के लिए तगड़ी फीस वसूली है। फिल्म में उनके साथ प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के बेटे राहुल शर्मा हैं। इस मूवी से राहुल को लॉन्च किया जा रहा है। अक्षरा की फीस पर प्रदीप ने कहा, अक्षरा सिंह इतनी फीस डिजर्व करती हैं। वह चुनिंदा काम करती हैं। हमारी स्क्रिप्ट में भी वही फिट बैठ रही हैं। ज्यादा फीस ले रही हैं तो यह अच्छी बात है इसमें कोई बड़ी बात नहीं।
जानें क्या बोले डायरेक्टर
प्रदीप ने बताया कि डार्लिंग की स्क्रिप्ट में फीमेल लीड सिंगर हैं, इस वजह से अक्षरा इसमें पूरी तरह फिट बैठती हैं। फिल्म के डायरेक्टर रजनीश मिश्रा हैं। उन्होंने भी कहा कि कहानी के लिए अक्षरा से बेहतर कोई और ऑप्शन नहीं हो सकता था। इसलिए हमने उन्हें फिल्म की कहानी के मुताबिक उनकी महंगी फीस पर साइन किया है।
बोलीं, लोग पूरी कर रहे हैं डिमांड
वहीं अक्षरा सिंह का भी कहना है कि वह सिलेक्टिव काम करना चाहती हैं, इसी वजह से फीस बढ़ाई है। लोग उनकी डिमांड पूरी भी कर रहे हैं इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। यह भोजपुरी इंडस्ट्री के लिए भी अच्छी बात है कि ऐक्ट्रेसेस भी अपनी प्रतिभा और काम के हिसाब से फिल्मों के चार्ज करने के लिए प्रेरित हों।
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story