मनोरंजन

तीनों रंग से सजीं अक्षरा सिंह

Rani Sahu
14 Aug 2022 3:57 PM IST
तीनों रंग से सजीं अक्षरा सिंह
x
आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में अमृत मोहत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है
Bhojpuri Actress Akshara Singh: आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश में अमृत मोहत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे मनोरंजन जगत से सभी सितारे इस में भाग ले रहे है। अब अक्षरा सिंह भी इसका समर्थन कर रही है। ये एक्ट्रेस किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।
दरअसल, अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह तिरंगे के तीनों रंगों का दुप्पटा ओढ़े नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, 'रंग दे रंग रंगरेजवा मोहे तीन रंग में, जय हिंद लिख दे मेरे अंग-अंग में।' एक्ट्रेस का ये पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहा है और वह भी कमेंट कर जय हिंद लिख रहे हैं।
वहीं, इससे पहले अक्षरा सिंह ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आ रही हैं। उन्होंने एक सूट पहना है, उनका सूट तिरंगे के तीनों रंगों से सजा हुआ है। अक्षरा खूबसूरत भी लग रही हैं और वह वंदे मातरम गाना गाते हुए दिखाई दे रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अक्षरा ने लिखा, 'हर घर तिरंगा इस बार।' अक्षरा सिंह के वीडियो को देख फैंस भी उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दे रहे हैं।

Next Story