मनोरंजन

Akshara और Khesari के इस धांसू सॉन्ग ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर वीडियो को कुछ ही घंटों में मिले ताबड़तोड़ व्यूज

Gulabi
25 Feb 2022 8:39 PM IST
Akshara और Khesari के इस धांसू सॉन्ग ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर वीडियो को कुछ ही घंटों में मिले ताबड़तोड़ व्यूज
x
यूट्यूब पर वीडियो को कुछ ही घंटों में मिले ताबड़तोड़ व्यूज
मुंबई। कुछ ही दिनों में होली आने वाली है, उससे पहले भोजपुरी इंडस्ट्री में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। इन दिनों एक के बाद एक कई धमाकेदार गाने रिलीज हो रहे हैं, ऐसे में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह ने भी फैंस को एक शानदार तोहफा दिया है। फैंस खेसारी और अक्षरा की धमाकेदार केमिस्ट्री को काफी पसंद करते हैं। ऐसे में होली स्पेशल ओकेजनश पर इस जोड़ी को साथ देखना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। गाने के बोल हैं, 'बवाल करेंगे' (Bawal Karenge)
अक्षरा ने हाल ही में इस बात का ऐलान किया था कि वो जल्द ही खेसारी के साथ एक धमाकेदार गाना लेकर आ रही हैं, और अब फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। इस गाने में पावर कपल की जबरदस्त केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों ने साथ मिलकर धमाकेदार डांस भी किया है।

गाने में आवाज भी पावर कपल खेसारी और अक्षरा ने दी है। बोल लिखे हैं मनोज मतलबी ने और म्यूजिक अविनाश झा घूंघरू जी ने दिया है। अक्षरा सिंह के यूट्यूब चैनल पर जारी किए गए गाने को फैंस का इतना ताबड़तोड़ रिस्पॉन्स मिल रहा है कि कुछ ही घंटों में इसने 1.5 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर दिया है।
Next Story