
x
Entertainment मनोरंजन : अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण अपनी आगामी फिल्म के लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म का नाम है, 'अखंड 2'। यह साल 2021 में आई 'अखंड' का ही सीक्वल है। हाल ही में अभिनेता के जन्मदिन के अवसर पर फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली।
फिल्म के बजट पर चर्चा हो रही है और कहा जा रहा है कि इसे मोटी लागत के साथ बनाया गया है। फिल्म 'अखंड 2' को बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया है। तेलुगु की रिपोर्ट के मुताबिक जानकारी यह है कि यह फिल्म 180 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है, जो बालकृष्ण के करियर में अब तक का सबसे बड़ा बजट है। कहा यह भी गया है कि फिल्म की अधिकांश लागत को इसकी नॉन-थियेट्रिकल राइट्स से वसूला जाएगा।
फिल्म 'अखंड 2' का निर्देशन बोयापति श्रीनु ने किया है। 'अखंड' का निर्देशन भी उन्होंने किया था, जो कि बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। सीक्वल से भी काफी ज्यादा उम्मीदे हैं। अपना भारी-भरकम बजट निकालने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना होगा। मेकर्स नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म को व्यापक स्तर पर रिलीज करने की तैयारी में हैं। 'अखंड 2' सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज की जाएगी।
Tagsतैयारधमाकाभारी बजटरिलीजप्लानिंगअखंड 2ReadyDhamakaHuge budgetReleasePlanningAkhand 2जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





