मनोरंजन

बेस्टफ्रेंड आलिया भट्ट की मेहंदी में फूट-फूटकर रोई थीं आकांक्षा रंजन कपूर, ट्रोल्स बोले, 'रोना इसे नहीं दुल्हन को...'

Neha Dani
1 May 2022 9:30 AM GMT
बेस्टफ्रेंड आलिया भट्ट की मेहंदी में फूट-फूटकर रोई थीं आकांक्षा रंजन कपूर, ट्रोल्स बोले, रोना इसे नहीं दुल्हन को...
x
इन तस्वीरों देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि आलिया भट्ट की दोस्त को क्या अपनी दोस्त से दूर होने का गम सता रहा था

बॉलीवुड स्टार आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में अपनी दोस्त की मेहंदी सेरेमनी की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में अदाकारा आकांक्षा रंजन कपूर अपनी दोस्त आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में बिलख-बिलख कर रोती हुई नजर आ रही हैं। अदाकारा आकांक्षा रंजन कपूर के इंस्टाग्राम पर सामने आईं ये तस्वीरें मिनटों में वायरल होने लगी हैं। आलिया भट्ट और आकांक्षा रंजन कपूर की ये तस्वीरें आप यहां देख सकते हैं।

आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में झूमकर नाची थीं आकांक्षा रंजन कपूर
अदाकारा आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में आकांक्षा रंजन कपूर में झूमकर नाची थी। जिसकी झलक इन तस्वीरों में दिखती हैं।
आलिया भट्ट की शादी में खूब रोई थीं आकांक्षा रंजन कपूर


अदाकारा आकांक्षा रंजन कपूर अपनी दोस्त की शादी आलिया भट्ट में खूब रोई थीं। मेहंदी सेरेमनी की ये तस्वीर देखकर हालांकि ट्रोल्स अदाकारा आलिया भट्ट को खूब ट्रोल करने लगे हैं। एक इंटरनेट यूजर ने लिखा है, 'रोना दुल्हन को चाहिए, रो ये रही है।'
आलिया भट्ट की शादी में बिलख-बिलख कर रोई थीं आकांक्षा रंजन कपूर
बॉलीवुड फिल्म स्टार आलिया भट्ट की शादी में अदाकारा की पक्की दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर बिलख-बिलख कर रोती दिखी थी।
आकांक्षा रंजन कपूर के नहीं रुक रहे थे आंसू
आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी की सामने आईं इन तस्वीरों में उनकी दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। करण जौहर के साथ नाचते वक्त भी आकांक्षा रंजन कपूर खूब रोई थी।
आकांक्षा रंजन कपूर को था दोस्त के दूर जाने का गम?
आकांक्षा रंजन कपूर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि आलिया भट्ट की दोस्त को क्या अपनी दोस्त से दूर होने का गम सता रहा था


Next Story