मनोरंजन

Khesari संग रोमांस करेंगी आकांक्षा पुरी,मिला बाबा बागेश्वर धाम का आशीर्वाद

Rajesh
3 Sep 2024 2:16 PM GMT
Khesari संग रोमांस करेंगी आकांक्षा पुरी,मिला बाबा बागेश्वर धाम का आशीर्वाद
x
Mumbai.मुंबई: साउथ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की कहानी ‘आदिपुरुष’ के जरिए दिखाई गई। फिल्म फ्लॉप रही। इसे काफी आलोचना का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बॉलीवुड में भी नितेश तिवारी ने ‘रामायण’ पर फिल्म बनाने का ऐलान कर दिया गया था। इसमें रणबीर कपूर राम और सई पल्लवी को सीता का रोल प्ले करते हुए देखा जाएगा। ऐसे में अब भोजपुरी में भी भगवान राम की कहानी को दिखाया जाएगा। मेकर्स ‘राजाराम’ नाम से फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें अयोध्या के राम की कहानी देखने के लिए मिलने वाली है। फिल्म के मेकर्स को बाबा बागेश्वर धाम का आशीर्वाद भी मिल चुका है। साथ ही इसके जरिए टीवी की फेमस एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी भोजपुरी में एंट्री करने वाली हैं।
भोजपुरी के जाने-माने डायरेक्टर पराग पाटिल खेसारी लाल यादव के साथ फिल्म ‘राजाराम’ कर रहे हैं। इसके जरिए भोजपुरी में एक नया चेहरा दर्शकों को देखने के लिए मिलने वाला है। इसके जरिए आकांक्षा पुरी टीवी के बाद भोजपुरी फिल्मों में कदम रखने जा रही हैं। हालांकि, वो पहले पवन सिंह के साथ म्यूजिक वीडियो के जरिए अपने हुस्न का जादू बिखेर चुकी हैं। इसके बाद अब वो खेसारी के साथ रोमांटिक केमिस्ट्री दिखाने के लिए आ रही हैं। फैंस इनकी केमिस्ट्री को देखने के लिए एक्साइटेड हो चुके हैं। ऐसे में देखना होगा कि एक्ट्रेस का इस फिल्म में क्या रोल होने वाला है।
बाबा बागेश्वर धाम का मिला आशीर्वाद
भोजपुरी फिल्म ‘राजाराम’ के मेकर्स को बाबा बागेश्वर धाम के आशीर्वाद मिल चुका है। फिल्म के निर्देशक और निर्माता इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि ‘राजाराम’ भोजपुरी सिनेमा की सबसे बड़ी हिट्स में से एक होगी। अगर फिल्म में बाकी स्टार्स की बात की जाए तो इसमें खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी के अलावा राहुल शर्मा, सोनिका गौड़ा, सपना चौहान और सुबोध सेठ अहम रोल में हैं।
खेसारी के बेहद करीब दिखी थीं आकांक्षा पुरी
आपको बता दें कि खेसारी लाल यादव और आकांक्षा पुरी को हाल ही में बेहद ही करीब देखा गया था। सोशल मीडिया पर दोनों के कई वीडियोज सामने आए थे, जो कि एक्ट्रेस के बर्थडे पार्टी का था। इसमें आकांक्षा को खेसारी के बेहद करीब देखा गया था, जिसके बाद सभी की नजर इस जोड़ी पर थी। ऐसे में फिल्म के ऐलान के बाद अब ये सोने पर सुहागा हो गया है। दोनों को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।
Next Story