मनोरंजन

Akanksha Puri ने दिखाई लेटेस्ट फोटोशूट की झलक, देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

Rani Sahu
1 Oct 2022 12:08 AM IST
Akanksha Puri ने दिखाई लेटेस्ट फोटोशूट की झलक, देख आप भी हो जाएंगे दीवाने
x
नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने अपने एक्टिंग की शुरुआत साउथ फिल्म इंडस्ट्री से की थी. हालांकि, उन्हें सफलता हिन्दी टीवी शोज के कारण ही मिली है. वहीं, आकांक्षा की पॉपुलैरिटी उस समय और बढ़ गई जब वह सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के शो 'स्वंयवर: मीका दी वोहटी' का हिस्सा बनीं और वितेजा भी रहीं. शो को खत्म हुए बेशक काफी समय हो गया है, लेकिन आकांक्षा चर्चा में ही रहती हैं.
Akanksha Puri ने दिखाई लेटेस्ट फोटोशूट की झलक
आकांक्षा की फैन फॉलोइंग काफी लंबी हो चुकी हैं. लोगों ने उन्हें हर अवतार में खूब पसंद किया है. ऐसे में एक्ट्रेस भी बेफीक्री से अपना नया अवतार फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं. अब फिर से आकांक्षा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की झलक अपने चाहने वालों को दिखाई है. इन फोटोज में एक्ट्रेस की सिजलिंग अदाओं पर से फैंस नजरें ही नहीं हटा पा रहे हैं.
काफी ग्लैमरस दिख रही हैं आकांक्षा पुरी
लेटेस्ट फोटोज में आकांक्षा को ब्लैक कलर के आउटफिट में देखा जा रहा है. उन्होंने यहां फ्रंट कट स्लीवलेस टॉप और प्लाजो कैरी किया है. इसके साथ उन्होंने ब्लैक कलर की ही हाई हील्स पहनी है.

एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को न्यूड ग्लॉसी मेकअप से किया है और बालों को ओपन रखा है. इन फोटोज में आकांक्षा काफी ग्लैमरस और हॉट दिख रही हैं.
कई प्रोजेक्ट्स में दिख चुकी हैं आकांक्षा
आकांक्षा के करियर की बात करें तो उन्हें कई बड़े टीवी शोज में देखा जा चुका है. वह 'सीआईडी', 'विघ्नहर्ता गणेश' और 'बिग बॉस' जैसे कई शोज का हिस्सा रहीं, लेकिन आकांक्षा पहचान 'विघ्नहर्ता गणेश' से मिली. इसके अलावा एक्ट्रेस कई म्यूजिक वीडियोज और साउथ इंडियन फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं.
Next Story