मनोरंजन

अकांक्षा दुबे का नया गाना 'दिल नशी' हुआ रिलीज, देखें आइटम गर्ल का जलवा

Rani Sahu
9 May 2022 6:07 PM GMT
अकांक्षा दुबे का नया गाना दिल नशी हुआ रिलीज, देखें आइटम गर्ल का जलवा
x
भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा की सुपर हॉट एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे के गाने बेहद हॉट और सिज्जलिंग होते हैं

मुंबई। भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा की सुपर हॉट एक्ट्रेस अकांक्षा दुबे के गाने बेहद हॉट और सिज्जलिंग होते हैं। अकांक्षा के गानों का फैंस को खूब इंतजार रहता है और वो इंटरनेट पर खूब तहलका भी मचाते हैं। अपने बेहतरीन डांस मूव्स और किलर एक्सप्रेशन के जरिए अकांक्षा लोगों को घायल कर जाती हैं। ऐसे में उनके हालिया रिलीज सॉन्ग ने भी इंटरनेट पर बवाल मचा रखा है, जिसका नाम है 'दिल नशी' (Dil Nashee)।

ये गाना एक आइटम सॉन्ग है, जिसमें वो अपनी कातिल अदाओं से गाने में जान डाल रही हैं। अकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) पर फिल्माए गए इस वीडियो को कुछ ही घंटों में हजारों व्यूज मिल गए हैं। नीली साड़ी में अकांक्षा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं अपने हॉट डांस मूव्स से लोगों को घायल करती देखी हैं। देसी अवतार में अकांक्षा का हॉट अंदाज देखने लायक है। फैंस उनकी दमदार परफॉर्मेंस के कायल हुए जा रहे हैं। अकांक्षा भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहॉट एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्हें ज्यादातर आइटम सॉन्ग्स में देखा जाता है।
'दिल नशी' गाने में रूप कुमार राथौड़ की आवाज है। बोल लिखे हैं नक्श लायल पुरी ने और म्यूजिक विजय बटालवी ने दिए हैं। कुछ घंटों पहले रिलीज हुए इस गाने को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं कि महज चंद घंटों में ही इसने 20 हजार से भी ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं।


Next Story