मनोरंजन
शिल्पी राज के गाने 'बलमु के हिपिया' पर Akanksha Dubey ने दिखाया गजब टैलेंट
Bhumika Sahu
16 Sept 2021 10:13 AM IST

x
Akanksha Dubey Video: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो शिल्पी राज के गाने ‘बलमु के हिपिया’ पर काफी बढ़िया एक्सप्रेशन्स देते दिख रही हैं. देखिए...
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भोजपुरी एक्ट्रेस (Bhojpuri Actress) आकांक्षा दुबे (Akanksha Dubey) इन दिनों अपने डांस वीडियोज के चलते काफी चर्चा में हैं. फैंस उनके वीडियोज में डांस और एक्सप्रेशन्स के दीवाने हो जाते हैं. उनका हर वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगता है. अब उन्होंने एक डांस वीडियो (Dance Video) अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसमें वो शिल्पी राज के गाने 'बलमु के हिपिया' (Balamu Ke Hipiya) पर जबरदस्त डांस करते और बोल्ड एक्सप्रेशन्स देते दिख रही हैं. उनका डांस देख लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं. कोई उन्हे बवाल कह रहा है, तो कोई क्वीन.
आकांक्षा दुबे ने अपना जो डांस वीडियो (Dance video) इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं. इसमें वो क्रॉप टॉप पहने काफी बोल्ड लुक में दिख रही हैं. इसमें उन्हें जबरदस्त ठुमके लगाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो को कुछ ही देर पहले शेयर किया है, जिसे अभी तक 23 हजार से ज्यादा व्यूज और 4 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. उनके फैंस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं और साथ ही इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं.
बता दें कि गाने को शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने अपने दिलकश अंदाज में गाया है और इसे वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था. इसे भोजपुरी इंडस्ट्री की दो खूबसूरत एक्ट्रेस प्रियंका रेवरी और प्रियांशू सिंह पर फिल्माया गया था. दोनों के धमाकेदार डांस मूव्स ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था. इसके निर्माता रत्नाकर कुमार हैं. इस गाने को गीतकार विजय चौहान ने लिखा है और संगीत आर्या शर्मा का है. इसका निर्देशक रवि पंडित ने किया है. साथ ही इसके कोरियोग्राफर रितिक आरा, एडिटर दीपक पंडित, प्रोडक्शन हेड पंकज सोनी हैं. ये गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा था. गाने में प्रियंका और प्रियांशू ने अपने डांस और एक्सप्रेशन से सभी को अपनी ओर खींच लिया है. इसी तरह अब आकांशा का ये इंस्टाग्राम वीडियो भी चर्चा में आ गया है. इस वीडियो को आकांक्षा दुबे के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और खासा वायरल भी कर रहे हैं.
Next Story





