मनोरंजन
Akanksha Dubey: भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामला, गायक समर सिंह गिरफ्तार
jantaserishta.com
7 April 2023 9:21 AM IST

x
कई दिनों से फरार चल रहे भोजपुरी सिंगर समर सिंह को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
गाजियाबाद (आईएएनएस)| भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे सुसाइड केस में आरोपी सिंगर समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। वाराणसी पुलिस ने गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र से उसे 12वें दिन पकड़ा है। आकांक्षा की मां ने समर सिंह पर बेटी के साथ रिलेशनशिप में धोखा देने का आरोप लगाया था। आकांक्षा ने 26 मार्च को होटल में सुसाइड कर लिया था। आरोपी सिंगर समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी हुआ था। उसके खिलाफ कुर्की की तैयारी चल रही थी। इससे पहले लुकआउट नोटिस भी जारी हुआ था। पुलिस को आशंका थी कि दोनों विदेश भाग सकते हैं। हालांकि अभी संजय तक पुलिस नहीं पहुंच सकी है। वह फरार है।
गिरफ्तारी के बाद वाराणसी पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इसी के साथ वाराणसी पुलिस ने हाथों हाथ ट्रांजिट रिमांड की अर्जी दाखिल कर दी। कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड को मंजूरी दे दी है। वाराणसी पुलिस अब समर सिंह को 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर लेकर वाराणसी के लिए निकली है।
एडीसीपी वाराणसी मनीष सांडिल्य ने बताया कि समर सिंह को राजनगर एक्सटेंशन की चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से पकड़ा गया है। इससे पहले वह नोएडा में रह रहा था। 4 दिन पहले यहां आया था। गाजियाबाद पुलिस के डीसीपी निपुण अग्रवाल के अनुसार, गुरुवार को वाराणसी पुलिस यहां आई थी। आकांक्षा दुबे मामले में हेल्प मांगी थी। इसके बाद गाजियाबाद में नंदग्राम थाना क्षेत्र स्थित गांव मोरटा के नजदीक एक सोसाइटी से वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
डीसीपी निपुण अग्रवाल ने बताया कि गाजियाबाद की चार्म्स क्रिस्टल सोसाइटी से कुल 3 लोग उठाए गए थे। इसमें समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया, बाकी दो को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
26 मार्च को सारनाथ स्थित एक होटल के कमरे में आकांक्षा दुबे का शव फांसी पर लटका मिला था। अभिनेत्री की मां मधु दुबे के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में विवेचना के पर्यवेक्षण की निगरानी करने की गुहार लगाई है।
मधु दुबे की ओर से याचिका में आकांक्षा दुबे और समर सिंह के संबंधों की जानकारी दी गई। बताया कि आरोपी आकांक्षा के साथ 3 साल लिव-इन-रिलेशनशिप में रहा। इस दौरान फोटो और वीडियो रिकार्ड कर लिए, जिन्हें वायरल करने की धमकी देता था। अभिनेत्री को दूसरों के साथ काम करने पर मारता-पीटता था। मधु दुबे ने कोर्ट से मुकदमा की केस डायरी, विवेचक और साक्ष्य तलब कर कोर्ट की निगरानी में पर्यवेक्षण की अपील की। सीजेएम ने याचिका पर पुलिस से रिपोर्ट तलब की है।
Tagsभोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबेआकांक्षा दुबेसिंगर समर सिंहसमर सिंहBhojpuri Actress Akanksha DubeyAkanksha DubeySinger Samar SinghSamar Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





