Ajith Kumar: रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच अजित कुमार ने की अगली फिल्म की घोषणा, बताया कब शुरू करेंगे शूटिंग

मनोरंजन :रिटायरमेंट की चर्चाओं के बीच अजित कुमार ने की अगली फिल्म की घोषणा, बताया कब शुरू करेंगे शूटिंगअजित कुमार के फैंस के लिए अच्छी खबर है क्योंकि अभिनेता ने अपनी अगली फिल्म के बारे में घोषणा कर दी है।तमिल सुपरस्टार अजित कुमार फिल्मों के साथ-साथ रेसिंग में भी काफी सक्रिय रहते हैं। कार रेसिंग के प्रति उनकी बढ़ती सक्रियता के कारण बीच में उनको लेकर ऐसी खबरें भी आईं कि वो फिल्मों से संन्यास लेने का सोच रहे हैं। हालांकि, इन चर्चाओं के बीच अब अजित कुमार ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा कर दी है। जिसके बाद उनके रिटायरमेंट की खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुई हैं।अगले साल नई फिल्म लाने की तैयारी में अजित कुमार
द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत अभिनेता ने बताया कि किस तरह से वो अपने दो पैशन सिनेमा और मोटरस्पोर्ट के बीच संतुलन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। अभिनेता ने कहा, “यूरोप में हमारा रेसिंग सीजन मार्च में शुरू होता है और अक्टूबर में समाप्त होता है। जनवरी में दुबई में होने वाली एक बार की रेस को छोड़कर। अगर मैं नवंबर से फरवरी के बीच एक फिल्म बना पाता हूं, तो मैं हर साल एक फिल्म रिलीज करूंगा। साथ ही अपने रेसिंग प्रोग्राम पर भी ध्यान केंद्रित करूंगा। मैं इस साल नवंबर में एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू करूंगा, जो उम्मीद है कि अप्रैल या मई 2026 के आसपास रिलीज होगी।” हालांकि अभी तक अजित कुमार की अगली फिल्म के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
अपने साथ काम करने वाले निर्माता-निर्देशकों का जताया आभार
इस दौरान अजित कुमार ने अपने इतने लंबे करियर में अपनी सफलता के लिए अपने साथ काम करने वाले निर्माताओं-निर्देशकों को श्रेय दिया। एक्टर ने कहा, “मैं ऐसे फिल्म निर्माताओं-निर्देशकों के साथ काम करने पर खुद को भाग्यशाली मानता हूं जो मेरे लक्ष्यों को समझते हैं और उनका समर्थन करते हैं।” बॉक्स ऑफिस पर सफल हुई ‘गुड बैड अग्ली’
अजित कुमार आखिरी बार इसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘गुड बैड अग्ली’ में नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। आदिक रविचंद्रन द्वारा निर्देशित फिल्म में तृष्णा कृष्णन, अर्जुन दास, सुनील, प्रभु, प्रसन्ना, कार्तिकेय देव और प्रिया प्रकाश वारियर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए हैं।





