मनोरंजन

अजय-माधवन की ‘शैतान’ बनी इस साल की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म

Mohammed Raziq
18 March 2024 12:36 PM IST
अजय-माधवन की ‘शैतान’ बनी इस साल की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म
x
मुंबई : अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की बात करें तो इसने 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 10 दिन हो चुके हैं और अब तक यह 100 करोड़ रुपए से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग की थी। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक इसने दूसरे रविवार को 9.75 करोड़ रुपए का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 103.05 करोड़ रुपए हो गया है।
‘शैतान’ बॉक्स ऑफिस पर शतक लगाने वाली 2024 की दूसरी बॉलीवुड फिल्म बन गई है। ‘फाइटर’ ने जनवरी में ऐसा किया और फिर 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। दुनियाभर में भी 'शैतान' का खूब डंका बज रहा है। यह फिल्म अब तक 137.98 करोड़ रुपए से ज्यादा कमा चुकी है। इसका मतलब है कि ‘शैतान’ अभी भी ‘योद्धा’ पर भारी पड़ रही है।
साउथ इंडियन एक्ट्रेस ज्योतिका, जानकी बोदीवाला और अंगद राज भी 'शैतान' का अहम हिस्सा हैं। 'शैतान' साल 2023 में आई गुजराती फिल्म 'वश' का रीमेक है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'शैतान' सिनेमाघरों के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है। इस फिल्म का प्रीमियर मई के अंत तक किया जाएगा।
Next Story