मनोरंजन

Ajay Devgn की बेटी Nysa Devgn ने हॉटनेस से उड़ाए फैंस के होश, पिंक ड्रेस में दिए स्टाइलिश पोज

Neha Dani
24 May 2022 5:26 AM GMT
Ajay Devgn की बेटी Nysa Devgn ने हॉटनेस से उड़ाए फैंस के होश, पिंक ड्रेस में दिए स्टाइलिश पोज
x
इस पार्टी में न्यासा ने एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस में बेहद कमाल की लग रहीं थीं। इन फोटोज को फैन्स के साथ स्टार्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार अजग देवगन और एक्ट्रेस काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनीं हुई हैं। 19 साल की न्यासा आज काफी बड़ी और ग्लैमरस हो गई हैं। न्यासा ने भले ही ​अभी बॉलीवुड में डेब्यू नहीं किया है लेकिन फैंन फॉलोइंग के मामले में वह बड़ी स्टार्स तक को टक्कर देती हैं। वहीं पैपराजी भी न्यास को अपने कैमरे में कैद करने का एक भी मौका हाथ से जाने नहीं देते हैं। वहीं न्यासा अक्सर ही अपने फैशन से फैंस को न सिर्फ इंप्रेस करती हैं बल्कि हर महफिल में चार चांद लगा देती हैं। इसी बीच न्यासा की लेटेस्ट पार्टीज फोटोज हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इन तस्वीरों में न्यासा का गजब ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान हैं। यहां देखें न्यासा की तस्वीरें...







अजय देवगन की लाडली न्यासा देवगन हाल ही में अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी करते हुए स्पॉट हुईं। इस दौरान न्यासा का बोल्ड लुक फैंस के होश उड़ा रहा है। पार्टी से सामने आईं तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि न्यासा हॉट डीपनेक वनपीस ड्रेस में गजब ढाह रहीं हैं। हर किसी की नजरें न्यासा के लुक पर ही अटक गई हैं। वहीं उनके हेयरस्टाइल के लेकर उनका मेकअप काफी खूबसूरत है। न्यासा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
दरअसल, न्यासा देवगन हाल ही में बॉलीवुड की मशहूर सिंगर कनिका कपूर के रिसेप्शन में पहुंची थीं। न्यासा की ये तस्वीरें उसी दौरान की हैं। रिसेप्शन पार्टी में न्यासा देवगन अपने दोस्तों वेदांत महाजन और ओरहान के साथ शामिल हुईं। लंदन के विक्टोरिया एंड अल्बर्ट म्यूजियम में आयोजित इस पार्टी में न्यासा ने एक परफेक्ट बॉडी हगिंग पिंक ड्रेस में बेहद कमाल की लग रहीं थीं। इन फोटोज को फैन्स के साथ स्टार्स भी काफी पसंद कर रहे हैं।

Next Story