मनोरंजन

अजय देवगन ने 'रेड' के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न

jantaserishta.com
16 March 2026 5:01 PM IST
अजय देवगन ने रेड के 8 साल पूरे होने का मनाया जश्न
x
मुंबई: मनोरंजन जगत में अक्सर असली घटनाओं पर फिल्में बनाई जाती हैं ताकि दर्शक उन सच्ची घटनाओं को जान सकें, जो अक्सर सरकारी दफ्तरों की फाइलों में दबी रहती हैं। ऐसी ही एक लोकप्रिय फिल्म 'रेड' है, जिसमें अजय देवगन ने मुख्य भूमिका निभाई थी।
यह फिल्म उत्तर प्रदेश में हुई एक इनकम टैक्स छापेमारी की कहानी पर आधारित थी। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8 साल पूरे कर लिए हैं। अभिनेता अजय देवगन ने इंस्टाग्राम के जरिए फिल्म के 8 साल पूरे होने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने एक मोशन वीडियो शेयर किया, जिसके साथ लिखा, "अमय पटनायक से आप किसी चीज को छुपा नहीं सकते। 'रेड' के 8 साल पूरे।"
फिल्म में अजय देवगन ने एक ईमानदार अधिकारी की भूमिका निभाई थी, जबकि सौरभ शुक्ला विलेन के रूप में शानदार थे। यह फिल्म आज भी अपनी सस्पेंस-भरी कहानी के लिए जानी जाती है। साल 2018 में रिलीज हुई फिल्म की कहानी 1980 के दशक में कानपुर की एक सच्ची घटना पर आधारित क्राइम थ्रिलर थी, जिसमें अजय देवगन ने एक ईमानदार आयकर अधिकारी (अमय पटनायक) की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म एक दबंग ऑफिसर द्वारा एक भ्रष्ट बाहुबली नेता (सौरभ शुक्ला) के घर पर की गई लंबी और जोखिम भरी छापेमारी को दिखाती है, जो अंत तक दर्शकों को बांधे रखती है।
सौरभ शुक्ला ने 'रामेश्वर सिंह' (ताऊजी) नामक एक ताकतवर नेता की भूमिका निभाई थी, जिसके घर से भारी मात्रा में काला धन (नकदी और सोना) बरामद होता है। कहानी में, ताऊजी अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल करके रेड को रोकने की कोशिश करता है और अमय पर हमला भी करवाता है, लेकिन अमय कानून के दायरे में रहकर अपनी कार्रवाई पूरी करता है।
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी और इसके अभिनय तथा निर्देशन की काफी तारीफ की गई थी। फिल्म को दर्शकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था, जिसके बाद मेकर्स ने 2005 में 'रेड 2' रिलीज की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story