मनोरंजन
दोस्तों संग यूं पार्टी करती दिखीं अजय देवगन की बेटी नीसा देवगन, विदेश में खूब कर रही हैं सैर
Rounak Dey
12 July 2022 8:54 AM IST

x
सामने रखे खाने को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनकी डिनर पार्टी होगी।
बॉलीवुड स्टार्स अजय देवगन और काजोल की बेटी नीसा देवगन अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। इन दिनों वो विदेश में हैं और दोस्तों संग क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। चाहे लेट नाइट पार्टी करनी हो या फिर किसी खूबसूरत लोकेशन पर सैर-सपाटा करना हो, नीसा अपनी कॉलेज लाइफ को खूब इंजॉय कर रही हैं। पिछले कई दिनों से उनकी नई-नई फोटोज सामने आ रही हैं। इससे पहले वो फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों जाह्नवी कपूर, वरुण धवन संग पार्टी करती दिखाई दी थीं।
इन फोटोज को नीसा देवगन (Nysa Devgn) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी है। इस तस्वीर में वो दोस्त संग पोज दे रही हैं। उनके सामने रखे खाने को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये उनकी डिनर पार्टी होगी।
Next Story





