मनोरंजन
अजय देवगन की बेटी न्यासा ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, हाई सिल्ट स्कर्ट में दिखा बोल्ड लुक
Rounak Dey
21 July 2022 5:48 AM GMT

x
वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीतती रहती हैं।
अजय देवगन और काजोल की लाडली न्यासा देवगन पिछले कुछ हफ्तों से यूरोप दौरे पर हैं। नीदरलैंड की सड़कों पर मस्ती के बाद अब न्यासा अपने दोस्तों के साथ ग्रीस में एंजॉय करती नजर आ रही हैं। बीती रात अजय के बेटी ने फ्रेंड्स संग जमकर पार्टी की, जहां उनका बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला। अब न्यासा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि न्यासा देवगन अपने दोस्तों के साथ खूब चिल कर रही हैं और उनकी बांहों में बांहे डाल जबरदस्त पोज देत रही हैं।
इस दौरान न्यासा व्हाइट नॉटेड टॉप के साथ प्रिंटेड स्कर्ट में बेहद बोल्ड दिख रही हैं।
खुले बालों और न्यूड मेकअप से उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया हुआ है। फैंस अजय की लाडली की इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।
बता दें, अजय और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर स्टार किड्स में से एक हैं। उन्होंने अभी तक शोबिज की दुनिया में कदम नहीं रखा है, लेकिन इसके बावजूद भी लाइमलाइट में रहना उन्हें अच्छे से आता है। वह अक्सर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीतती रहती हैं।
Next Story