मनोरंजन

100 करोड़ से अब इतनी दूर है अजय देवगन की 'भोला'! यहां देखें फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन

Rounak Dey
10 April 2023 2:45 PM IST
100 करोड़ से अब इतनी दूर है अजय देवगन की भोला! यहां देखें फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन
x
फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक स्थिर प्रदर्शन दिखा रही है और दो सप्ताह की फ्री-रन विंडो है।
'दृश्यम 2' के बाद अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दर्शक बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में अजय ने एक्टिंग के साथ डायरेक्टर की भी कुर्सी संभाली है। फिल्म को बेहतर बनाने के लिए एक्टर ने भी पूरी मेहनत की है। एक्शन से लेकर सस्पेंस और म्यूजिक पर अजय ने बेहद बारीकी से काम किया है। बेशक फिल्म ने शुरूआती दिनों में एवरेज कलेक्शन किया हो, लेकिन वीकेंड पर भोला ने अच्छी कमाई की है। अजय देवगन के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने दूसरे रविवार को 72.29 करोड़ की कुल कमाई के साथ 4.90 करोड़ की कमाई की है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर एक स्थिर प्रदर्शन दिखा रही है और दो सप्ताह की फ्री-रन विंडो है।
यहां देखें भोला का कुल कलेक्शन
गुरुवार: 11.20 करोड़
शुक्रवार: 7.40 करोड़
शनिवार: 12.20 करोड़
रविवार: 13.48 करोड़
सोमवार: 4.50 करोड़
मंगलवार: 4.80 करोड़
बुधवार: 3.10 करोड़
गुरुवार: 3.30 करोड़
शुक्रवार: 3.51 करोड़
शनिवार: 3.90 करोड़
रविवार: 4.90 करोड़
कुल योग: 72.29 करोड़

Next Story