मनोरंजन

अजय देवगन ने तस्वीर शेयर कर सलमान खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

Neha Dani
27 Dec 2021 10:13 AM GMT
अजय देवगन ने तस्वीर शेयर कर सलमान खान को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
x
अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अभिनेता थैंक गॉड, मैदान जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान सोमवार को अपना 56वां बर्थडे मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें बॉलीवुड सेलेब्स और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट वा तस्वीरें शेयर कर अभिनेता को जन्मदिन की मुबारकबाद दे रहे हैं।

अब बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर कर सलमान खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। ये तस्वीर फिल्म की शूटिंग के दौरान की है, जिसमें अजय देवगन पगड़ी पहने हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सलमान खान उनकी ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। इस फोटो को ट्विटर पर शेयर कर सिंघम ने लिखा, जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं सलमान खान, 'मैं आपके लिए हमेशा खुशी और प्यार की ईश्वर से कामना करता हूं।'
बता दें कि सलमान खान हर साल अपना बर्थडे पनवेल फार्महाउस में परिवार के साथ मनाते हैं। वही सलमान अपने जन्मदिन पर केक काटना कम ही पसंद करते हैं, इसी लिए अक्सर उनके बर्थ डे पर उनके भतीजे केक काटते नजर आते हैं।
कई फिल्मों साथ नजर आ चुके हैं दोनों सुपरस्टार


आपको बता दें कि अजय देवगन और सलमान खान ने की फिल्मों में साथ काम किया है। उन्होंने पहली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म हम दिल दे चुके सनम में साथ नजर आए थे। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। इसके अलावा दोनों ने लंदन ड्रीम्स, सन ऑफ सरदार, रेडी जैसी फिल्मों में काम किया है।
अजय देवगन की आने वाली फिल्में
बात अगर अजय देवगन के वर्कफ्रंट की करें तो वो आने वाले साल 2022 में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म रन-वे 34 में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो एक पायलट की भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, रकुल प्रीत सिंह, अंगिरा धर भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा अभिनेता थैंक गॉड, मैदान जैसी बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाले हैं।


Next Story