मनोरंजन

बेटे युग के साथ अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो

Rani Sahu
12 Aug 2022 6:55 PM GMT
बेटे युग के साथ अजय देवगन ने शेयर किया वीडियो
x
बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने अपने बेटे युग के साथ सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है
मुंबई। बॉलीवुड के सिंघम स्टार अजय देवगन ने अपने बेटे युग के साथ सोशल मीडिया पर एक खास वीडियो शेयर किया है। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। अजय देवगन इन दिनों अपनी अगली फिल्म भोला का निर्देशन और अभिनय कर रहे हैं। अजय ने सेट का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने बेटे युग के साथ नजर आ रहे हैं।
अजय इस वीडियो में अपने बेटे युग देवगन के साथ एक हैंडशेक की प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में अजय अपने बेटे युग को गले लगाते हुए सीफोम शेड की शर्ट पहने हुई दिखाई दे रहे हैं, वहीं युग गुलाबी कॉलर वाली शर्ट में दिख रहे हैं। पिता-बेटे की जोड़ी एक अनोखे अंदाज में हाथ मिलाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। अजय देवगन ने इंस्टाग्राम पर एक कैप्शन के साथ वीडियो साझा किया जिसमें लिखा कि हमारे स्पेशल पिता-बेटे के हाथ मिलाने पर काम करना।

Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story