मनोरंजन

'नाटू नाटू' को ऑस्कर मिलने के बाद अजय देवगन ने कहा, ये भारत के लिए गर्व का लम्हा

jantaserishta.com
13 March 2023 11:32 AM IST
नाटू नाटू को ऑस्कर मिलने के बाद अजय देवगन ने कहा, ये भारत के लिए गर्व का लम्हा
x
मुंबई (आईएएनएस)| आरआरआर के गाने 'नाटू नाटू' के 95वें अकादमी पुरस्कार में इतिहास रचने के बाद इस फिल्म में विशेष भूमिका निभाने वाले अजय देवगन ने कहा कि यह देश के लिए गर्व का लम्हा है। 'आरआरआर' में अभिनेता राम चरण के पिता की भूमिका निभाने वाले अजय ने सोमवार सुबह इंस्टाग्राम पर लिखा, जैसा कि अक्सर कहा जाता है, सिनेमा एक सार्वभौमिक भाषा बोलता है। आरआरआर और द एलिफैंट व्हिसपर्स की टीमों को बधाई। यह एक गर्व का लम्हा है।
फिल्म 'आरआरआर' से राम चरण और एनटीआर जूनियर पर फिल्माया गया गाना 'नाटू नाटू' ने भारत को फिर से गौरवान्वित किया। इसने 95वें अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का ऑस्कर जीता।
लेडी गागा, डायने वॉरेन और रिहाना जैसे नामों को पीछे छोड़ते हुए, 'नाटू नाटू' ने इतिहास रच दिया।
'नाटू नाटू' इस साल पहले ही गोल्डन ग्लोब और क्रिटिक्स च्वाइस अवार्ड जीत चुका है।
'आरआरआर' में एनटीआर जूनियर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट और श्रिया सरन हैं और दो वास्तविक जीवन के भारतीय क्रांतिकारियों, अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की काल्पनिक कहानी और ब्रिटिश राज के खिलाफ उनकी लड़ाई बताती है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story