मनोरंजन

कश्मीर में एक्शन सीन्स शूट करते दिखे अजय देवगन,जैकी श्रॉफ, सिंघम अगेन वीडियो वायरल

Bharti Sahu 2
19 May 2024 10:27 AM IST
कश्मीर में एक्शन सीन्स शूट करते दिखे अजय देवगन,जैकी श्रॉफ, सिंघम अगेन वीडियो वायरल
x

मुंबई: सिंघम अगेन की शूटिंग तेजी से चल रही हैं। फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। वहीं अब फिल्म की शूटिंग को लेकर नई जानकारियां सामने आई हैं, जिसने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है। फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी ने अपनी आगामी एक्शन फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग जम्मू कश्मीर में शुरू कर दी है।

सोशल मीडिया पर भी अजय देवगन की शूटिंग के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। अधिकारियों ने जानकारी दी कि रोहित शेट्टी और उनकी टीम हाल ही में फिल्म की शूटिंग के लिए घाटी पहुंची है। यह फिल्म के अंतिम चरण की शूटिंग चल रही है। अधिकारियों ने बताया कि फिल्म की शूटिंग शहर के अंदरूनी इलाकों कुछ खास या डाउनटाउन इलाके में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। इस दौरान अजय देवगन और अभिनेता जैकी श्रॉफ ने शूटिंग की।

सेट से कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें अजय देवगन पुलिस की वर्दी पहने नजर आए। फिल्म के लिए टीम ने घाटी के विभिन्न स्थानों की रेकी की है। रोहित शेट्टी ने शुक्रवार को यहां राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की थी।

Next Story