मनोरंजन

अजय देवगन ने ख़रीदा आलीशान बंगला, अमिताभ-अक्षय के घर के है नजदीक, कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे आप

jantaserishta.com
31 May 2021 5:26 PM IST
अजय देवगन ने ख़रीदा आलीशान बंगला, अमिताभ-अक्षय के घर के है नजदीक, कीमत सुनकर हैरान रह जाएंगे आप
x

फाइल फोटो 

बॉलीवुड एक्टर्स के आलीशान बंगले और उनकी लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है. इंडस्ट्री में कई सारे स्टार्स ऐसे हैं जो एक फिल्म में काम करने के लिए करोड़ों रुपए लेते हैं. उनकी लाइफ स्टाइल भी उस हिसाब से शानदार होती है. मौजूदा समय में कई सारे स्टार्स ने अपने लिए नए आशियाने का इंतजाम किया है. इसमें एक नया नाम दिग्गज एक्टर अजय देवगन का भी जुड़ गया है. एक्टर का जन्म मुंबई में ही हुआ है और उन्हें यहां रहते हुए लंबा वक्त हो चुका है. अब एक्टर ने जुहू की पॉश सोसाइटी में एक बड़ा बंगला ले लिया है. बंगले की कीमत 60 करोड़ रुपए बताई जा रही है.

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन ने जुहू में स्थित अपने मौजूदा घर 'शांति' से कुछ ही दूरी पर नया बंगला लिया है. ये बंगला 590 स्कवायर यार्ड का है. अजय देवगन के स्पोक्स पर्सन ने ये बात कन्फर्म भी कर दी है. मगर उन्होंने ये नहीं बताया कि इस बंगले के लिए अजय देवगन ने कितने रुपये दिए हैं. रिपोर्ट्स में तो ये भी सामने आया है कि अजय देवगन पिछले एक साल से एक बंगले की तलाश में थे.
अजय देवगन के इस बंगले के पास ही ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और अक्षय कुमार के भी बंगले हैं. साल 2020 में नवंबर-दिसंबर से ही इस बंगले को लेकर बात चल रही थी और कपोले को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी ने बंगले को 7 मई के दिन वीणा वीरेंद्र देवगन और अजय देवगन के नाम ट्रान्सफर कर दिया. इससे पहले ये बंगला पुष्पा वालिया के नाम था जो अब इस दुनिया में नहीं रहीं.
बता दें कि हाल ही में कई सारे बॉलीवुड स्टार्स ने बंगले खरीदे. अर्जुन कपूर ने मुंबई के बांद्रा में 20 करोड़ का फ्लैट खरीदा. उनका ये फ्लैट उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के घर के पास है. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट्स की मानें तो इसी बिल्डिंग में सोनाक्षी सिन्हा का स्काई विला भी है. इसके अलावा हाल ही में जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट और ऋतिक रोशन ने भी लग्जरी फ्लैट लिए हैं. अमिताभ बच्चन ने भी हाल ही में प्रॉपर्टी में इनवेस्टमेंट किया है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story