मनोरंजन

अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग को ऐसे किया बर्थडे विश, सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत

SANTOSI TANDI
13 Sep 2023 2:29 PM GMT
अजय देवगन और काजोल ने बेटे युग को ऐसे किया बर्थडे विश, सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा आलीशान अपार्टमेंट, कीमत
x
आलीशान अपार्टमेंट, कीमत
अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री काजोल के बेटे युग का आज बुधवार (13 सितंबर) को जन्मदिन है। युग 13 साल के हो गए। इस मौके पर फैंस उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से विश कर रहे हैं। अजय ने भी युग के साथ एक मनमोहक फोटो शेयर की है। अजय ने ट्विटर (एक्स) पर एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में बाप-बेटे की जोड़ी एक साथ खुश दिख रही है। अजय ने युग को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “वह पहले से ही मेरी गोद से बड़ा हो रहा है। जन्मदिन मुबारक हो बेटा…थोड़ा आहिस्ते-आहिस्ते बड़ा हो यार।”
काजोल ने भी युग को शुभकामना देने के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और इसे कैप्शन दिया, “13वां जन्मदिन मुबारक हो बेबी बॉय। ये दिन आपकी जिंदगी में दोबारा कभी नहीं आएगा। यह हम दोनों के लिए महत्वपूर्ण है.. क्योंकि आप एक युवा वयस्क बन गए हैं। और मेरे लिए क्योंकि अब मेरे पास एक बच्चे के रूप में युवा वयस्क है। मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार करती हूं।”
उल्लेखनीय है कि अजय-काजोल की शादी 1999 में हुई थी। उनके एक बेटी न्यासा भी है, जिसका जन्म 2003 में हुआ था। अजय और काजोल ने ‘हलचल’, ‘इश्क’, ‘प्यार तो होना ही था’ जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अजय की अगली फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ है। उनकी पिछली फिल्म तब्बू के साथ ‘भोला’ थी, जो फ्लॉप साबित हुई।
सोनाक्षी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे खरीदा अपार्टमेंट
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। सोनाक्षी अपने नए घर के चलते सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने अपने सपनों का नया आशियाना खरीदा है। यह इतना आलीशान है कि आप सोच भी नहीं सकते। साथ ही इस घर की कीमत भी आपको चौंका देगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी ने मुंबई के बांद्रा इलाके में समुद्र किनारे एक अपार्टमेंट खरीदा है। बांद्रा वेस्ट में रंग शारदा ऑडिटोरियम के पास 81 ऑरेटे में करीब 4200 स्कवायर फुट में फैला ये सी-फेसिंग अपार्टमेंट शानदार है।
बांद्रा के केसी रोड पर एक बिल्डिंग की 26वीं मंजिल का टॉप फ्लोर सोनाक्षी के नाम हो गया है। इस घर की कीमत 11 करोड़ रुपए बताई जा रही है। साथ ही सोनाक्षी ने इसके लिए 55 लाख की स्टांप ड्यूटी की भरपाई की है। इस घर में 348.43 वर्ग फुट का लॉबी एरिया है। सर्वेंट टॉयलेट और एयर हैंडलिंग यूनिट के लिए भी काफी स्पेस है। एडिशनल एरिया में 1653.67 स्क्वायर फुट की लंबी छत शामिल है। कार्पेट एरिया 4210.87 स्क्वायर फुट का है।
4 कार पार्किंग की स्पेस है। यहां से समंदर का खूबसूरत नजारा दिखाई देता है। सोनाक्षी को आखिरी बार फिल्म 'डबल एक्सएल' में हुमा कुरैशी के साथ देखा गया था। जल्द ही वह हॉरर-कॉमेडी मूवी 'काकूडा' में नजर आने वाली हैं। वहीं एक्ट्रेस की अपकमिंग फिल्म 'निकिता रॉय एंड द बुक ऑफ डार्कनेस' के पोस्ट प्रोडक्शन का काम अभी चल रहा है। सोनाक्षी फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में भी दिखेंगी। सोनाक्षी लंबे समय से एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं
Next Story