मनोरंजन

धनुष से अलग होने के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत की पहली तस्वीर आई सामने, फाइनल टच देने की तैयारी

Rani Sahu
24 Jan 2022 4:56 PM GMT
धनुष से अलग होने के बाद ऐश्वर्या रजनीकांत की पहली तस्वीर आई सामने, फाइनल टच देने की तैयारी
x
धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद अलग हो गए हैं

धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत शादी के 18 साल बाद अलग हो गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर इस बारे में जानकारी दी थी। दोनों इस वक्त अपने-अपने प्रोजेक्ट में व्यस्त हैं। हाल ही में खबर आई थी कि धनुष और ऐश्वर्या अलग होने के बाद एक ही होटल में रुके हुए हैं। धनुष जहां अपनी फिल्म में जुटे हैं वहीं ऐश्वर्या अपने एक म्यूजिक वीडियो के प्री-प्रोडक्शन के कामों में व्यस्त हैं। उनका यह म्यूजिक वीडियो वैलेंटाइंस डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा। अब अलग होने के ऐलान के बाद ऐश्वर्या की पहली तस्वीर सामने आई है।

फाइनल टच देने की तैयारी
ऐश्वर्या की निजी जिंदगी में भले ही उथल-पुथल मची हो लेकिन वह प्रोफेशनल कमिटमेंट को पूरा करने में जुटी हुई हैं। वह बे फिल्म्स का म्यूजिक वीडियो निर्देशित करेंगी। वीडियो का प्री-प्रोडक्शन काम शुरू हो चुका है। अब ऐश्वर्या फिल्म के कास्ट और क्रू के साथ सबकुछ फाइनल टच देने के लिए तैयार हैं।
हैदराबाद में होगी शूटिंग
बे फिल्म्स ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें ऐश्वर्या टीम के दूसरे सदस्यों के साथ चर्चा कर रही हैं। इसके साथ कैप्शन में लिखा है- 'ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने म्यूजिक वीडियो की तैयारी शुरू की। इसे वैलेंटाइंस डे के मौके पर रिलीज किया जाएगा।' रिपोर्ट के मुताबिक, म्यूजिक वीडियो की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में होगी।
पोस्ट में क्या लिखा
बीते हफ्ते ही धनुष और ऐश्वर्या ने एक पोस्ट लिखकर बताया कि '18 साल का साथ, एक दोस्त के रूप में, कपल, पेरेंट्स और शुभचिंतक के रूप में एक दूसरे के साथ। हमारी यात्रा विकास, समझ, समायोजन और अनुकूलन की रही है। आज हम एक ऐसी जगह पर खड़े हैं जहां हमारे रास्ते अलग हैं। ऐश्वर्या और मैंने एक जोड़े के रूप में अलग होने का फैसला किया है। कृपया हमारे फैसले का सम्मान करें और इसे डील करने के लिए हमें आवश्यक प्राइवेसी दें।
Next Story