मनोरंजन

ऐश्वर्या राय को फैंस ने किया शादी के लिए प्रपोज...अभिषेक बच्चन का आया ऐसा रिऐक्शन...देखे VIDEO

Subhi
21 May 2021 5:09 AM GMT
ऐश्वर्या राय को फैंस ने किया शादी के लिए प्रपोज...अभिषेक बच्चन का आया ऐसा रिऐक्शन...देखे VIDEO
x
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के प्यारे कपल हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं।

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के प्यारे कपल हैं। ऐश्वर्या की खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। इस बात से जूनियर बच्चन अच्छी तरह वाकिफ हैं। सोशल मीडिया पर दोनों का एक पुराना मजेदार वीडियो वायरल है। इस वीडियो में एक फैन ऐश्वर्या को शादी के लिए प्रपोज करता दिख रहा है। अभिषेक ने उसकी ओर देखकर मजेदार एक्सप्रेशंस के साथ उसको जवाब दिया।

वीडियो कान फिल्म फेस्टिवल 2010 का है। इसमें ऐश्वर्या और अभिषेक फैन्स से घिरे दिख रहे हैं। भीड़ अपने चहेते स्टार्स को देखकर एक्साइटेड है। इसी भीड़ में एक फैन पोस्टर लहराता नजर आता है जिस पर लिखा है 'मैरी मी'। अभिषेक की नजर उस फैन पर पड़ती है और अचानक से उनकी मुस्कुराहट गायब हो जाती है। वह ऐश्वर्या की ओर इशारा करके कहते हैं, उन्होंने मुझसे शादी की है।

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन की शादी 2007 में हुई थी। अभिषेक और ऐश्वर्या स्विट्जरलैंड में मिले थे। वहां ऐश्वर्या 'और प्यार हो गया' की शूटिंग कर रही थीं। अभिषेक उस वक्त वहीं थे। मेकअप आर्टिस्ट मिकी कॉन्ट्रेक्टर दोनों के कॉमन फ्रेंड थे और उन्होंने ही दोनों की दोस्ती करवाई थी। 2011 में अभिषेक और ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का जन्म हुआ।

ऐश्वर्या बहुत केयरिंग मॉम हैं। उनकी सास जया बच्चन एक इंटरव्यू में बता चुकी हैं कि ऐश आराध्या को लेकर बेहद केयरिंग हैं। वह हाउस हेल्प के भरोसे कभी अपनी बेटी को नहीं छोड़तीं। जया बच्चन ने बताया था कि वह मजाक में कहती हैं कि मिस वर्ल्ड आराध्या की नर्स हैं।


Next Story