मनोरंजन

ऐश्वर्या राय के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर किए, अभिषेक ने प्यारा मेसेज लिखा

Shiddhant Shriwas
2 Nov 2021 5:50 AM GMT
ऐश्वर्या राय के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर किए, अभिषेक ने प्यारा मेसेज लिखा
x
बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय का 1 नवंबर को जन्मदिन था। अब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं।

बॉलीवुड की ब्यूटी क्वीन ऐश्वर्या राय का 1 नवंबर को जन्मदिन था। अब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ फोटोज ऐश्वर्या ने शेयर किए हैं। वहीं अभिषेक ने अपनी वाइफ के लिए प्यारा मेसेज लिखा है। ऐश्वर्या की तस्वीरों में उनकी बेटी आराध्या भी दिखाई दे रही हैं। मां-बेटी ने मैचिंग फ्लोरल क्राउन पहना है। दोनों बहुत प्यारी दिख रही हैं।

मैचिंग टियारा में दिखीं मां-बेटी
ऐश्वर्या राय 48 साल की हो चुकी हैं। 1 नवंबर को उन्होंने अपनी फैमिली के साथ अपना बर्थडे मनाया। ऐश्वर्या ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। साथ में कैप्शन दिया है, लव यू हमेशा और उससे भी ज्यादा। ऐश की फोटो में उनके साथ अभिषेक और आराध्या भी दिख रहे हैं। आराध्या और ऐश्वर्या ने फ्लोरल टियारा लगा रखा है। ऐश्वर्या ने अपनी मां के साथ भी तस्वीर शेयर की है।
अभिषेक ने मेसेज में जताया प्यार
अभिषेक ने ऐश्वर्या की फोटो शेयर करके लिखा है, हैपी बर्थडे वाइफी। जो तुम हो वो होने के लिए शुक्रिया। तुम हमें कम्प्लीट करती हो। हम तुम्हें प्यार करते हैं। इस फोटो में तीनों लोग पूलसाइड पोज दे रहे हैं। ऐश्वर्या ने वन शोल्डर कफ्तान पहना है। अभिषेक के पोस्ट पर रितेश देशमुख, रितिक रोशन, करण जौहर, बिपाशा बसु सहित कई सिलेब्स ने ऐश्वर्या को बधाई दी है।
फैन्स को ऐश के कमबैक का इंतजार
ऐश्वर्या राय बीते महीने पैरिस फैशन वीक में रैम्पवॉक करती नजर आई थीं। इससे पहले वह 2018 में फिल्म 'फन्ने खां' में दिखी थीं। अब वह मणि रत्न की फिल्म पोनियिन सेल्वन में ऐक्टिंग करती दिखेंगी।

Next Story