मनोरंजन

ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का मालदीव में मनाई जन्मदिन, शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें

Neha Dani
17 Nov 2021 6:03 AM GMT
ऐश्वर्या राय बेटी आराध्या का मालदीव में मनाई जन्मदिन, शेयर की सेलिब्रेशन की तस्वीरें
x
सोशल मीडिया पर उनके ट्रॉपिकल हॉलिडे को फोटो के जरिए क्रॉनिकल करता देखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) और ऐश्वर्या राय (Aishwerya Rai) ने बीते दिनों मालदीव्स में आराध्य (Aaradhya) का बर्थडे सेलिब्रेट किया था। जिसकी एक झलक अभिषेक बच्चन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस वक़्त जूनियर बच्चन मालदीव में ऐश्वर्या राय और आराध्या के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे है। अभिषेक ने सोशल मीडिया पर मालदीव में अपनी बेटी के बर्थडे पार्टी की एक तस्वीर शेयर की है। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने अपनी बेटी को शुभकामनाएं भी दीं और इसी के साथ लिखे हुए नोट में अपने जज्बात भी जाहिए किए।



इस तस्वीर में बर्थडे गर्ल बेहद प्यारी लग रही थी। अभिषेक ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- "हैप्पी बर्थडे प्रिंसेस! जैसा कि आपकी मां कहती हैं," आप इस दुनिया को एक बेहतर जगह बनाते हो। हम आपसे प्यार करते हैं और भगवान आपको हमेशा आशीर्वाद दें। #aboutlastnight।"
फोटो में, आराध्या एक खूबसूरत पिंक ऑउटफिट में दिखाई दे रही है, इसी के साथ उन्होंने हेयरबैंड भी कैरी किया हुआ हैं। वह मुस्कुराते हुए एक बैनर के सामने पोज़ देती हुई नज़र आ रही हैं। जिस पर लिखा था, "हैप्पी बर्थडे आराध्या।" हम उनके चारों ओर गुलाबी और सफेद गुब्बारे भी देख सकते हैं।
अभिषेक ने जैसे ही आराध्य को विश करते हुए पोस्ट शेयर किया। वैसे ही नव्या नवेली नंदा ने आराध्या की फोटो पर रिएक्ट किया। उन्होंने बर्थडे गर्ल के लिए एक दिल का इमोटिकॉन शेयर किया। अनुपम खेर और बिपाशा बसु ने भी आराध्या के लिए कमेंट्स में शुभकामनाएं दीं। अब, अभिषेक की पोस्ट के बाद, फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि मालदीव वेकेशन से और भी तस्वीरें सामने आएंगी। पिछले कुछ दिनों में, अभिषेक और ऐश्वर्या ने अपने मालदीव वेकेशन की कुछ झलकियां शेयर की थी। सोशल मीडिया पर उनके ट्रॉपिकल हॉलिडे को फोटो के जरिए क्रॉनिकल करता देखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
Next Story