मनोरंजन

दुबई में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बनी फोटोग्राफर, क्लिक की ये तस्वीर

jantaserishta.com
10 Oct 2021 10:06 AM IST
दुबई में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बनी फोटोग्राफर, क्लिक की ये तस्वीर
x

अभ‍िषेक बच्चन इन दिनों पत्नी ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ फैमिली ट्र‍िप पर हैं. पिछले दिनों तीनों पेर‍िस फैशन वीक अटेंड करने के बाद दुबई पहुंचे. दुबई से ऐश्वर्या की तस्वीर पहले ही सामने आ चुकी है. अब अभ‍िषेक ने भी दुबई ट्र‍िप एंजॉय करते हुए एक फोटो शेयर की है.

इस तस्वीर में अभ‍िषेक सूरज की ओर मुंह फेरे नजर आ रहे हैं. वे व्हाइट शर्ट और हाफ पैंट पहने देखे जा सकते हैं. इस तस्वीर में वैसे तो देखने को कुछ खास नहीं है पर इस फोटो के फोटोग्राफर को शायद आप जरूर जानना चाहेंगे. दुबई से समंदर किनारे की यह खूबसूरत तस्वीर किसी और ने नहीं बल्क‍ि ऐश्वर्या राय ने ली है. अभ‍िषेक ने फोटो क्रेड‍िट में पत्नी का नाम मेंशन किया है.


बीते दिनों दुबई से ऐश्वर्या राय की एक फोटो वायरल हुई थी. पेर‍िस फैशन वीक में वेस्टर्न आउटफ‍िट में ग्लैमर का तड़का लगाने के बाद ऐवर्श ने इंड‍ियन आउटफ‍िट में भी खूब वाहवाही लूटी. उन्होंने सब्यसाची का डिजाइनर ब्लैक लहंगा पहना था. एंब्रॉयडरी वर्क वाले इस ब्लैक लहंगे के साथ उन्होंने बेल्ट का भी इस्तेमाल किया था. ऐश्वर्या इस ट्रेड‍िशनल लुक में बेहद स्टन‍िंग नजर आईं.
ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस मण‍िरत्नम की फिल्म Ponniyin Selvan में नजर आएंगी. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक वे अनुराग कश्यप की फिल्म गुलाब जामुन में भी अभ‍िषेक बच्चन के अपोजिट काम करेंगी. वहीं अभ‍िषेक बच्चन की अपकमिंग फिल्मों में दसवी, बॉब बिस्वास शामिल है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story