मनोरंजन

व्हाइट कलर की ड्रेस में रैंप वॉक करती दिखी ऐश्वर्या राय बच्चन, इस लुक ने जीत लिया फैन्स का दिल

Tara Tandi
4 Oct 2021 4:06 AM GMT
व्हाइट कलर की ड्रेस में रैंप वॉक करती दिखी ऐश्वर्या राय बच्चन,  इस लुक ने जीत लिया फैन्स का दिल
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | ऐश्वर्या राय बच्चन इन दिनों पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ पेरिस में हैं। वह वहां पेरिस फैशन वीक 2021 में हिस्सा लेने के पहुंचीं। यहां ऐश्वर्या ने व्हाइट कलर की ड्रेस में रैंप वॉक करती दिखी ऐश्वर्या राय बच्चन, इस लुक ने जीत लिया फैन्स का दिल तस्वीर वायरलहैं। सिर्फ फैन्स ने ही नहीं सेलेब्स ने भी उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

इस लुक ने जीत लिया दिल

पेरिस फैशन वीक में व्हाइट ड्रेस में रैंप वॉक करती नजर आ रहीं ऐश्वर्या राय किसी परी सरीखी लग रही हैं। खुले बाल और न्यूड मेकअप में ऐश्वर्या का लुक देखने लायक है। ऐश्वर्या अपने इस अंदाज से सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है। वैसे तो ऐश्वर्या का हर लुक फैन्स का दिल चुरा लेता है पर 47 की उम्र में भी रैम्प पर ऐश्वर्या कहर ढा रही हैं।


अभिषेक ने शेयर की ये तस्वीर

इस बीच अभिषेक बच्चन ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है और जिसमें रात में एफिल टावर का खूबसूरत नजारा दिख रहा है। वीडियो को पोस्ट करते हुए अभिषेक ने कैप्शन में लिखा- 'जब पेरिस चमकता है। बैकग्राउंड में गाना La Vie en Rose बज रहा है। हालांकि ऐश्वर्या काफी समय बाद कहीं बाहर गईं हैं। जब से कोरोना शुरू हुआ है ऐश्वर्या को विदेश जाते नहीं देखा गया। ऐश्वर्या के साथ अभिषेक और बेटी आराध्या भी मौजूद हैं

जल्द गुलाब जामुन में नजर आएंगी ऐश

पेरिस फैशन वीक में ऐश लीला बेखति हेलेन मिरेन के साथ भी पोज करती नजर आईं। ऐश्वर्या राय के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे इन दिनों अपनी तमिल फिल्म को लेकर खासी चर्चा में हैं। ऐश जल्द ही पोन्नियिन सेल्वान में नजर आएंगी। इसके अलावा वे अनुराग कश्यप की फिल्म 'गुलाब जामुन' में भी दिखाई देंगी। आखिरी बार उन्हें 'फन्ने खान' में देखा गया था।

Next Story