मनोरंजन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या के साथ मालदीव में कर रहे वेकेशन एन्जॉय, सामने आई ये तस्वीर

Neha Dani
14 Nov 2021 9:36 AM GMT
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या के साथ मालदीव में कर रहे वेकेशन एन्जॉय, सामने आई ये तस्वीर
x
इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'फन्ने खान' साल 2018 में रिलीज हुई थी।

एक बार फिर से बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपने परिवार को साथ वेकेशन एन्जॉय करने करने की वजह से चर्चा में हैं। वह पति अभिनेता अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या के साथ मालदीव में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। इस बात की जानकारी ऐश्वर्या राय बच्चन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिया रहती हैं।




वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। उनकी यह तस्वीर मालदीवकी है। इस तस्वीर में खूबसूरत पेड़ और मालदीव का नीला समुद्र नजर आ रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने कैप्शन में लिखा, 'सूरज… हवा… और जन्नत।'
अपने इस कैप्शन में ऐश्वर्या राय बच्चन उस रिजॉर्ट को भी टैग किया है, मालदीव में जिस रिजॉर्ट में वह परिवार के साथ ठहरी हुई हैं। वह, अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या मालदीप में जिस रिजॉर्ट में ठहरे हुए उसका नाम अमिला मालदीव रिजॉर्ट और रेसिडेंसी है। अंग्रेजी वेबसाइट जूम डिजिटल की खबर के अनुसार यह मालदीव के खूबसूरत रिजॉर्ट और विला में से एक हैं। इसके अंदर वाटर विला और एक प्राइवेट पूल भी है।

ऐश्वर्या राय बच्चन की सोशल मीडिया पोस्ट को देखकर कहा जा सकता है कि उन्होंने अमिला मालदीव रिजॉर्ट और रेसिडेंसी के बीच वाली रेसिडेंसी में ठहरे हुए हैं। जिसके अंदर 4-8 बेडरूम हैं। जूम डिजिटल के मुताबिक अमिला मालदीव रिजॉर्ट और रेसिडेंसी में एक रात रुकने का किराया करीब 4.5 लाख रुपये है। इन दिनों मालदीव में पीक वेकेशन का वक्त चल रहा है। ऐसे में अमिला मालदीव रिजॉर्ट और रेसिडेंसी की कीमत में हर दिन बदलाव भी होता रहता है।
ऐश्वर्या राय बच्चन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही तमिल फिल्म 'Ponniyin Selvan' में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो वह अनुराग कश्यप की 'गुलाब जामुन' में भी नजर आ सकती हैं। आखिरी बार ऐश्वर्या राय फिल्म 'फन्ने खान' में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'फन्ने खान' साल 2018 में रिलीज हुई थी।


Next Story