मनोरंजन

ऐश्वर्या ने प्रेग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर तोड़ी चुप्पी

SANTOSI TANDI
20 March 2024 8:05 AM GMT
ऐश्वर्या ने प्रेग्नेंसी को लेकर इंस्टाग्राम पर तोड़ी चुप्पी
x
मुंबई : स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्टर नील भट्ट और एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा ने ‘बिग बॉस 17’ में शिरकत की थी। शो के दौरान उनके कई रूप देखने को मिले। वे कभी लड़ते-झगड़ते तो कभी एक-दूसरे पर बेशुमार प्यार लुटाते थे। दोनों लगातार लाइमलाइट में बने हुए हैं। इस बीच खबरें उड़ने लगीं कि ऐश्वर्या और नील जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। दरअसल यह खबर तब सामने आई जब ऐश्वर्या की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी।
टीवी शो ‘डांस दीवाने’ की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या बेहोश होकर गिर पड़ीं। ऐश्वर्या को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। तभी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि ऐश्वर्या प्रेग्नेंट होने से बेहोश हुई थी। हालांकि अब ऐश्वर्या इस पर चुप्पी तोड़ स्थिति साफ कर दी है। ऐश्वर्या ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर करते हुए लिखा कि “ये तीसरी बार है जब मैं इस पर जोर दे रही हूं, क्योंकि मैं मैसेजेस से तंग आ चुकी हूं। कुछ भी सोचना बंद कर दो और मैं एक इंसान हूं।
कई बार मेरा ब्लड प्रेशर कम हो जाता है। मैं आपको बता दूं कि मेरा ब्लड प्रेशर 60-80 था। इसीलिए मैं सेट पर बेहोश हो गई थी। मैं प्रेग्नेंट नहीं हूं और यह संदेश मुख्य तौर पर मीडिया के लिए है। इसे बंद कर दो, धन्यवाद।” बता दें कि ऐश्वर्या ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो में भी नजर आई थीं जहां उन्हें खतरनाक स्टंट करते हुए देख सभी हैरान हो गए थे। इतना ही नहीं फैंस को तो लगा था कि वह विनर भी हो सकती हैं, लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
Next Story