मनोरंजन

ऐश्वर्या रजनीकांत बेटे की यात्रा और लिंगा स्पोर्ट्स डे में शामिल हुईं, यूं की अपने बच्चों की हौसला अफजाई

Rounak Dey
27 Feb 2023 7:52 AM IST
ऐश्वर्या रजनीकांत बेटे की यात्रा और लिंगा स्पोर्ट्स डे में शामिल हुईं, यूं की अपने बच्चों की हौसला अफजाई
x
इस फिल्म में रजनीकांत, विष्णु गोपाल और विक्रांत लीड रोल में नजर आएंगे।
साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष की एक्स वाइफ ऐश्वर्या रजनीकांत अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहती हैं। इन दिनों रजनीकांत की बेटी अपने बच्चों के पालन-पोषण पर पूरा ध्यान दे रही हैं। हाल ही में तमिल डायरेक्टर अपने बच्चों लिंगा और यात्रा के स्पोर्ट्स डे इवेंट में शामिल हुईं, जिसकी तस्वीरें शेयर कर उन्होंने इमोशनल नोट लिखा है। ऐश्वर्या का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
ऐश्वर्या रजनीकांत ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हैं, उनमें वह स्पोर्टस डे इवेंट में बेटे यात्रा और लिंगा की हौसला अफजाई करती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर कर ऐश्वर्या ने कैप्शन में लिखा- ''सूर्य की कोई भी राशि... इन बच्चों की खेल भावना को नहीं रोक सकती...वे सुबह की धूप में दौड़ते और तनते थे... जबकि मैं वहां खड़ी होकर अपने बेटों की चमक का आनंद ले रही थी और मुस्कुरा रही थी।" फैंस ऐश्वर्या के इस पोस्ट को खूब लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।



बता दें कि साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी और डायरेक्टर ऐश्वर्या रजनीकांत पिछले साल पति धनुष के साथ तलाक का फैसला लिया था।
वहीं ऐश्वर्या के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट लाल सलाम को लेकर भी बिजी हैं। इस फिल्म में रजनीकांत, विष्णु गोपाल और विक्रांत लीड रोल में नजर आएंगे।

Next Story