
x
मुंबई | आज हैंडसम हंक सिद्धार्थ निगम का जन्मदिन है। इस मौके पर एक्ट्रेस अनुष्का सेन ने अपने करीबी दोस्त सिद्धार्थ निगम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं अनुष्का ने खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई देते हुए सिद्धार्थ को अपना वैम्पायर पार्टनर बताया। अनुष्का ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी शेयर किया है।
सिद्धार्थ निगम के साथ-साथ आज भाई अभिषेक निगम का भी जन्मदिन है। फैंस भी सिद्धार्थ निगम और अभिषेक निगम को जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। सिद्धार्थ और अभिषेक निगम ने अपने जन्मदिन के लिए समय निकाला है और दोनों इस समय मालदीव में इसका आनंद ले रहे हैं। दोनों भाइयों ने मालदीव वेकेशन की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट कीं।
इन तस्वीरों में अभिषेक और सिद्धार्थ चिल करते और मस्ती करते नजर आए। तस्वीरें पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में 'बर्थडे बॉयज' लिखा। सिद्धार्थ ब्लैक को-ऑर्डिनेटेड सेट पहने नजर आ रहे हैं जबकि अभिषेक टोटल व्हाइट को-ऑर्डिनेटेड सेट पहने नजर आ रहे हैं। दोनों शानदार सनग्लासेस लगाए हुए जबरदस्त पोज दे रहे हैं।
फोटो में दोनों भाई बेहद डैशिंग लग रहे हैं। आपको बता दें कि सिद्धार्थ निगम ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत बहुत ही कम उम्र में कर दी थी। इसके अलावा वह जिम्नास्टिक खिलाड़ी भी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीत चुके हैं। सिद्धार्थ निगम ने बहुत ही कम उम्र में अपने पिता को खो दिया था। उनके बड़े भाई अभिषेक निगम भी एक अभिनेता हैं, जबकि उनकी मां एक एनजीओ और ब्यूटी पार्लर चलाती हैं।
Tagsअनुष्का सेन ने इस अंदाज़ में दी Siddharth को जन्मदिन की शुभकामनाएंAI courses to be introduced soon in govt schools in Punjab: CM Mannताज़ा समाचारब्रेकिंग न्यूजजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़हिंदी समाचारआज का समाचारनया समाचारTaza SamacharBreaking NewsJanta Se RishtaJanta Se Rishta NewsLatest NewsHindi NewsToday's NewsNew News

Harrison
Next Story