मनोरंजन

अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ मना रहे वेकेशन, तस्वीरों से खुली पोल

Neha Dani
8 Jan 2022 2:56 AM GMT
अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ मना रहे वेकेशन, तस्वीरों से खुली पोल
x
उनकी तस्वीरों से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस वक्त क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।

अहान शेट्टी ने फिल्म तड़प के जरिए बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री मारी है। डेब्यू फिल्म के बाद से अहान शेट्टी सातवें आसमान पर हैं। अहान शेट्टी इन दिनों वेकेशन मना रहे हैं और उनकी तस्वीरों से फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि वो अपनी गर्लफ्रेंड के साथ इस वक्त क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं।



अहान शेट्टी ने अपने सोशल मीडिया पर वेकेशन की तस्वीरों को शेयर किया है। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अहान ने ये नहीं बताया है कि वो कहां पर हैं।


अहान शेट्टी ही नहीं बल्कि तान्या श्रॉफ ने भी अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों को शेयर किया है, जिससे साफ पता चल रहा है कि दोनों एक ही जगह पर है।




सोशल मीडिया पर तान्या ने इस वेकेशन की कई बोल्ड तस्वीरों को शेयर किया है। तान्या की तस्वीरें लोगों के बीच जमकर वायरल हो रही हैं।


बता दें कि अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ एक-दूसरे को लम्बे समय से डेट कर रहे हैं।



अहान शेट्टी और तान्या श्रॉफ को ट्रैवलिंग का काफी शौक है। ऐसे में दोनों साथ में घूमने का बहाना निकाल ही लेते हैं।
वैसे तो अहान और तान्या सोशल मीडिया पर खुलकर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते हैं लेकिन वेकेशन की तस्वीरों में दोनों एक साथ क्यों नहीं नजर आए....ये सवाल फैंस को परेशान कर रहा है।
इस कपल ने सोशल मीडिया पर वेकेशन के लोकेशन की भी कुछ झलक दिखाई है।
वैसे सामने आई तस्वीरों में तान्या श्रॉफ बेहद ही ग्लैमरस दिख रही हैं। बता दें कि तान्या और अहान एक-दूसरे को स्कूल टाइम से ही जानते हैं।
अहान शेट्टी के लिए ये साल काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि माना जा रहा है कि वो कई बड़े बैनर की फिल्मों को साइन कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने अपनी लेडी लव के साथ साल की धमाकेदार शुरुआत कर दी है।


Next Story