मनोरंजन

Rajnikanth और को-एक्ट्रेस के एज गैप का मसला, Tamannah से पहले भी कई छोटी एक्ट्रेस संग कर चुके है रोमांस

Tara Tandi
9 Aug 2023 10:08 AM GMT
Rajnikanth और को-एक्ट्रेस के एज गैप का मसला, Tamannah से पहले भी कई छोटी एक्ट्रेस संग कर चुके है रोमांस
x
फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ तमन्ना भाटिया नजर आएंगी। हाल ही में तमन्ना से फिल्म में उनके को-स्टार और उनके बीच उम्र के अंतर को लेकर सवाल किया गया। दरअसल, 33 साल की तमन्ना ने 72 साल के रजनीकांत के साथ फिल्म में काम किया है। दोनों के बीच 39 साल का उम्र का अंतर है। इससे पहले भी रजनीकांत 20 से 40 साल तक छोटी अभिनेत्रियों के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुके हैं। रजनीकांत को थलाइवा कहा जाता है और उन्होंने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ फिल्मों में हीरो के रूप में भी काम किया है। रजनीकांत निश्चित रूप से उन अभिनेताओं में से एक हैं जो पर्दे पर अपनी उम्र से काफी कम उम्र के किरदार निभाते रहे हैं। हमारी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में भी एक्टर ऐसा करते हैं, लेकिन 72 साल की उम्र में अपने से आधी उम्र की एक्ट्रेस के साथ रोमांस सिर्फ रजनीकांत ही कर सकते हैं।
,कबाली
रजनीकांत की फिल्म 'कबाली' में राधिका आप्टे रजनीकांत की पत्नी बनी थीं। उस वक्त रजनीकांत 66 साल के थे और उनके साथ 30 साल की राधिका आप्टे की जोड़ी बनी थी। हालांकि, राधिका का रोल ज्यादा नहीं था लेकिन फिर भी फिल्म में रजनीकांत के साथ राधिका अच्छी लगीं।
लिंगा
रजनीकांत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा के साथ फिल्म 'लिंगा' में काम किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और रजनीकांत रोमांटिक किरदार में नजर आए थे। फिल्म में रजनीकांत और सोनाक्षी सिन्हा के बीच उम्र का फासला भी काफी ज्यादा है। इसके बावजूद फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिला।
,कोचादियान
दीपिका पादुकोण ने रजनीकांत की एनिमेटेड फिल्म 'कोचादाइयां' में उनके साथ काम किया था। यह फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रजनीकांत ने दीपिका पादुकोण के साथ ऑनस्क्रीन रोमांस किया था। उस वक्त दोनों के बीच करीब 35 साल का उम्र का अंतर था।
काला
रजनीकांत की फिल्म काला काफी सुर्खियों में रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत और हुमा कुरेशी रोमांटिक किरदार में नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान एक्टर की उम्र 68 साल थी, जबकि एक्ट्रेस की उम्र 32 साल थी।
शिवाजी बॉस
रजनीकांत ने 2007 में फिल्म 'शिवाजी द बॉस' में एक्ट्रेस श्रिया सरन के साथ काम किया था। रजनीकांत की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। जब रजनीकांत फिल्म में आए तो उनकी उम्र 57 साल थी, जबकि श्रिया सरन 27 साल की थीं।
,रोबोट
2010 की फिल्म रोबोट में रजनीकांत के साथ बॉलीवुड अभिनेत्री और पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय को कास्ट किया गया था। इस फिल्म में कई ऐसे सीन थे जिसमें ऐश्वर्या राय और रजनीकांत एक साथ रोमांस करते नजर आए थे। ऐश्वर्या राय सुपरस्टार रजनीकांत से 23 साल छोटी हैं। रजनीकांत की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
,बाबा
रजनीकांत की फिल्म बाबा काफी चर्चा में रही थी। इस फिल्म में रजनीकांत बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के साथ नजर आए थे। इस फिल्म के दौरान मनीषा कोइराला 30 साल की थीं, जबकि एक्टर 50 साल की उम्र पार कर चुके थे।
Next Story