मनोरंजन

'लॉकअप' जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी ने शेयर की गर्लफ्रेंड संग तस्वीर! कंफ्यूज फैंस बोले- आखिर चल क्या रहा है!

Neha Dani
9 May 2022 8:34 AM GMT
लॉकअप जीतने के बाद मुनव्वर फारूकी ने शेयर की गर्लफ्रेंड संग तस्वीर! कंफ्यूज फैंस बोले- आखिर चल क्या रहा है!
x
शो के बाहर भी उनकी एक गर्लफ्रेंड है। जब भी मुनव्वर अपनी इस गर्लफ्रेंड का जिक्र करते तो वह उसे बब्बी कहकर पुकारते।

कंगना रनौत होस्टेड शो 'लॉकअप' का पहला सीजन जीत चुके मुनव्वर फारुकी की लेटेस्ट पोस्ट देखकर फैंस की आंखें फटी की फटी रह गईं। मुनव्वर फारुकी रियलिटी शो में कभी अंजली तो कभी सायशा से प्यार का इजहार करते नजर आए थे लेकिन अब शो से बाहर आने के बाद उन्होंने किसी और ही लड़की के साथ अपनी रोमांटिक फोटो शेयर कर दी है। इस तस्वीर को देखकर फैंस काफी कनफ्यूज हैं।

मिस्ट्री गर्ल के साथ शेयर की फोटो
मुनव्वर फारुकी को 'लॉकअप' के मास्टर माइंड का टैग दिया गया था क्योंकि वह शो जीतने के लिए कई अलग-अलग पैंतरे चला करते थे। अब मुनव्वर द्वारा इस लड़की के साथ शेयर की गई फोटो ने सभी को हैरान कर दिया है। हालांकि ये लड़की कौन है ये कहना मुश्किल है क्योंकि एक हर्ट इमोजी से मुनव्वर ने उसके चेहरे को छिपा दिया है।
अंजलि को धोखा दे रहे थे मुनव्वर?




मुनव्वर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर इस फोटो को शेयर करते हुए दिलजीत दोसांझ का गाना भी एड किया है और कैप्शन में उन्होंने लिखा- बब्बी बब्बी तेरा नी मैं। लॉकअप के भीतर मुनव्वर फारुकी अंजली के काफी क्लोज थे लेकिन उन्होंने ये हिंट भी दिया था कि शो के बाहर भी उनकी एक गर्लफ्रेंड है। जब भी मुनव्वर अपनी इस गर्लफ्रेंड का जिक्र करते तो वह उसे बब्बी कहकर पुकारते।


Next Story