मनोरंजन

उदयपुर हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में लगी धारा 144, गुस्साए बॉलीवुड सितारे, बोले- 'जल्द से जल्द सजा दो'

Neha Dani
29 Jun 2022 4:16 AM GMT
उदयपुर हत्याकांड के बाद पूरे प्रदेश में लगी धारा 144, गुस्साए बॉलीवुड सितारे, बोले- जल्द से जल्द सजा दो
x
दुख की बात है कि धर्म को लेकर राजनीति की वजह से भारत हर दिन जूझ रहा है।‘

राजस्थान के उदयपुर में दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात में शामिल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस जघन्य हत्याकांड पर हर कोई स्तब्ध है। उदयपुर में तनाव की स्थिति पैदा हो गई जिसके बाद कई क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया। साथ ही राज्य में 24 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा को भी बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी से अपील की है कि शांति बनाए रखें और माहौल को खराब करने की कोशिश ना करें। इस घटना पर बॉलीवुड सितारों ने ट्वीट कर अपनी प्रतिक्रिया दी है






वीडियो शेयर करने पर जताई नाराजगी





ऋचा चड्ढा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और वह काफी मुखर हैं। आरोपियों ने हत्या का वीडियो भी बनाया था जिसे सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। ऋचा ने लिखा, 'बिना किसी चेतावनी के इस वीडियो को तेजी से शेयर किया जा रहा है। कृपया ऐसा मत करिए। पीड़ित परिवार और उनके दुख के बारे में सोचिए। इससे उन्हें उबरने में जिंदगी भर का समय लगेगा। इस हत्या की कोई सफाई नहीं हो सकती। हत्यारों को जल्द से जल्द सजा दो।'

सख्ती से निपटने की अपील


स्वरा भास्कर ट्विटर पर लिखती हैं, 'घोर निंदनीय... कानून के अनुसार अपराधियों के साथ तुरंत और सख्ती से निपटा जाना चाहिए। जघन्य अपराध... अनन्यापूर्ण। जैसा कि अक्सर कहा जाता है, अगर आप अपने भगवान के नाम पर मारना चाहते हैं तो अपने आप से शुरुआत करें। बीमार राक्षस।'





'हिंसा स्वीकार्य नहीं'


संगीतकार विशाल ददलानी ने ट्विटर पर लिखा, 'यह पागलपन है। यह बिल्कुल अस्वीकार्य है। दोषियों पर कानून के मुताबिक मुकदमा चलाया जाना चाहिए और उन्हें तुरंत सजा दी जानी चाहिए। कृपया याद रखें कि हर तरह का सांप्रदायिक घृणा और हिंसा कभी स्वीकार्य नहीं हैं। दुख की बात है कि धर्म को लेकर राजनीति की वजह से भारत हर दिन जूझ रहा है।'



Next Story
© All Rights Reserved @ 2023 Janta Se Rishta