मनोरंजन

श्रद्धा आर्या अपने नए घर में चोरी के बाद अब खुद करेंगी इंटीरियर, कहा- 'पिताजी कर रहे मदद'

Neha Dani
11 Jun 2022 4:43 AM GMT
श्रद्धा आर्या अपने नए घर में चोरी के बाद अब खुद करेंगी इंटीरियर, कहा- पिताजी कर रहे मदद
x
इसलिए मेरे पास ज्यादा समय नहीं है। लेकिन अपने पिता की मदद से मैं अपना घर मैनेज करने की कोशिश कर रही हूं।"

टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) छोटे पर्दे की सबसे मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड राहुल नागल से 16 नवंबर 2021 को शादी रचाई थी। राहुल नागल पेशे से एक नेवी ऑफिसर हैं। दोनों ने शादी से पहले एक-दूसरे को 1 साल तक गुपचुप तरीके से डेट किया था।

हाल ही में, एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने अपने घर में हुई चोरी के बाद की स्थिति बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि, कैसे अब उन्होंने घर का चार्ज अपने हाथों में ले लिया है। साथ ही उन्होंने ये भी खुलासा किया है कि, उन्हें उनकी कीमती चीजें मिल गई हैं, जो उनके इंटीरियर डिजाइनर द्वारा चुराई गई थीं।
'ई-टाइम्स' से बात करते हुए श्रद्धा आर्या ने बताया, "सौभाग्य से, जब मैंने सोशल मीडिया पर और हर जगह इस मुद्दे के बारे में बात की, तो इंटीरियर डिजाइनर ने वह चीजें वापस कर दीं, जो उन्होंने ले ली थीं। हालांकि, उन्होंने काम पूरा नहीं किया और मेरा घर अभी भी उसी स्थिति में है। मेरे पिता मदद कर रहे हैं। हम प्लंबर और अन्य सभी लोगों को काम खत्म करने के लिए बोल रहे हैं। अब हम अपने दम पर घर का काम कर रहे हैं। मैंने एक सबक सीखा है कि, किसी पर इतनी आसानी से पैसे के मामलों में भरोसा नहीं करना चाहिए।"
इंटरव्यू में आगे बढ़ते हुए, जब श्रद्धा आर्या से पूछा गया कि, अगर वह अपना घर खुद डिजाइन करेंगी, तो वह अपना काम कैसे मैनेज करेंगी। इसका जवाब देते हुए अभिनेत्री ने साझा किया कि, वह मैनेज कर रही हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि, उनका काम उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और बाकी सब कुछ दूसरे स्थान पर आता है।
बकौल श्रद्धा, "मैं अभी अपने काम में बेहद व्यस्त हूं। चूंकि सेट पर कुछ बदलाव हो रहे हैं। मैं अन्य चीजों की चिंता करने के बजाय अपने अभिनय पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रही हूं। इसलिए मेरे पास ज्यादा समय नहीं है। लेकिन अपने पिता की मदद से मैं अपना घर मैनेज करने की कोशिश कर रही हूं।"


Next Story