मनोरंजन
शूटिंग के बाद शर्टलेस टाइगर श्रॉफ ने फैंस के साथ यूं दिए पोज, जैसे थे वैसे ही खिंचवा लीं तस्वीरें
Rounak Dey
10 April 2022 11:40 AM IST

x
कमेंट सेक्शन में टाइगर के थके होने की बात लिखी है और उनकी तारीफ की है।
टाइगर श्रॉफ ने काफी कम वक्त में ही काफी ह्यूज फैन फॉलोइंग बना ली है। टाइगर श्रॉफ की इमेज एक एक्शन हीरो की है और जबरदस्त मार्शल आर्टिस्ट होने के चलते उनके फैंस में ज्यादातर यूथ ही शामिल है। टाइगर श्रॉफ का शेड्यूल काफी बिजी होता है लेकिन बावजूद इसके वह अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते। टाइगर श्रॉफ अपने फैंस से बहुत खुलकर और खुशमिजाज ढंग से मिलने के लिए जाने जाते हैं।
शर्टलेस टाइगर ने खिंचवाईं तस्वीरें
सोशल मीडिया पर टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें आप थके हारे टाइगर श्रॉफ को अपनी फैंस के साथ शर्टलेस होकर तस्वीरें खिंचवाते देख सकते हैं। टाइगर श्रॉफ अपना शूट पूरा करके वापस वैनिटी में लौट रहे थे जब उन्हें उनके इन फैंस के बारे में बताया गया जो काफी वक्त से उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए इंतजार कर रहे थे। एग्जॉस्टेड होने के बावजूद टाइगर श्रॉफ ने अपने इन फैंस को ना नहीं कहा।
थकान के बावजूद पूरी की फैंस की ख्वाहिश
टाइगर श्रॉफ जिस हालत में थे वैसे ही उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। हालांकि थकान के मारे टाइगर श्रॉफ की हालत बहुत खराब लग रही है, लेकिन फिर भी तस्वीरों में आप उन्हें थका हुआ नहीं पाएंगे। क्योंकि तस्वीरों के लिए उन्होंने बहुत ही कमाल के एक्सप्रेशन्स दिए हैं। हालांकि वीडियो में उन्हें थका हुआ साफ देखाा जा सकता है। टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो फैन पेजों पर वायरल है।
तारीफें करते नहीं थक रहे फैंस
कमेंट सेक्शन की बात करें तो फैंस टाइगर श्रॉफ की तारीफें करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'आप उसके चेहरे पर साफ देख सकते हैं कि वो थका हुआ है और सोना चाहता है लेकिन फिर भी वो बाकी एक्टर्स की तुलना में अपने फैंस के साथ इतना ज्यादा शालीन है।' कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में टाइगर के थके होने की बात लिखी है और उनकी तारीफ की है।
Next Story





