
x
भोजपुरी के फेमस कलाकार दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav ) उर्फ निरहुआ ( Nirahua ) और भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey ) दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है
Bhojpuri Hit Song : भोजपुरी के फेमस कलाकार दिनेश लाल यादव ( Dinesh Lal Yadav ) उर्फ निरहुआ ( Nirahua ) और भोजपुरी की बोल्ड एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ( Amrapali Dubey ) दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है। दोनों के गाने लोगों के सर चढ़ बोलते हैं। निरहुआ और अम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री काफी पसंद की जाती है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव निरहुआ की जोड़ी का एक भोजपुरी गाना 'ओठवा से ओठ के मिलाप' रिलीज के बाद धमाल मचा रहा है। ये रोमांटिक गाना जबरदस्त हिट हो रहा है। अब यह गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
अम्रपाली दुबे ने अपने बोल्डनेस से लोगों को मदहोश कर दिया है। वहीं निरहुआ ने अपने जबरदस्त डांस से फैंस को दीवाना बना लिया है। इस गाने में दोनों के रोमांटिक केमिस्ट्री देखी जा रही है। जो लोगों को काफी पसंद भी आ रही है।
इस गाने के वीडियो को यूट्यूब पर अब तक 3.6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं गाने को अब तक 59 से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। लोगों ने जमकर कमैंट्स भी किए हैं। इससे पता चलता है कि लोगों को गाना कितना ज्यादा पसंद आया।

Rani Sahu
Next Story