मनोरंजन

Raj Kundra Case में एफआईआर के बाद गहना ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी भावुक पोस्ट- 'अगर मैं मरी तो...'

Rani Sahu
28 July 2021 9:17 AM GMT
Raj Kundra Case में एफआईआर के बाद गहना ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी भावुक पोस्ट- अगर मैं मरी तो...
x
पोर्नोग्राफिक फ़िल्म रैकेट केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और कुछ प्रोड्यूसर्स के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज़ किया है

पोर्नोग्राफिक फ़िल्म रैकेट केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ और कुछ प्रोड्यूसर्स के ख़िलाफ़ नया मामला दर्ज़ किया है। इस एफआईआर के बाद गहना ने सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी भावुक प्रतिक्रिया दी है।

गहना ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर नोट लिखा- ''बहुत बधाई। आख़िरकार आपने एक औरत को केस दर्ज़ करने के लिए मना ही लिया। आप लोग क्या गंदी राजनीति खेल रहे हैं। कुछ तो शर्म करो और भगवान से डरो। पीड़ित और आरोपी का यह खेल खेलना बंद करो। विश्वास करो, भगवान जल्द तुम्हारा हिसाब करेगा। भगवान जी से बड़ा कोई नहीं है। अगर मैं मरी, तो क़सम खाती हूं कि असली तथ्य काग़ज़ पर लिखकर जाऊंगी और इसका प्रसारित कर दूंगी। मैं अपनी ज़िंदगी बर्बाद नहीं होने दूंगी। हर किसी को पता चलना चाहिए कि छह महीनों से आप लोग क्या खेल खेल रहे हो।''
इसके साथ उन्होंने करमा हैशटैग लिखा है। न्यूज एजेंसी एएनआई की खबर के अनुसार पुलिस ने बताया है कि बिजनेसमैन राज कुंद्रा की कंपनी के 3-4 प्रोड्यूसर्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को केस में सह-आरोपी बनाया गया है।

रविवार को मुंबई पुलिस ने गहना को तलब किया था, लेकिन गहना हाज़िर नहीं हो सकीं। उन्होंने कहा था कि वो मुंबई से बाहर हैं और आने में वक़्त लगेगा। सोमवार को गहना ने इंस्टाग्राम पर लम्बी पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने कहा था- पहले मैं 14 दिनों तक पीसी (पुलिस कस्टडी) में थी। फिर आठ दिन मालवानी पुलिस के साथ थी। सीआईडी डीसीबी टीम ने मेरे तीनों फोन, लैपटॉप, एकाउंट्स, पासवर्ड... सब ले लिये। जो भी सूचना मेरे पास थी, मैंने दे दी। अब 6 महीने हो चुके हैं। सूचना निकालने के लिए उनके पास बेस्ट फॉरेंसिक टीम है। अब पूछने के लिए बचा क्या है। जिसका नम्बर भी चाहिए था, मैंने दिया। अगर मैं ग़लत होती तो अपना मुंह बंद रखती, जो कि मेरा अधिकार है। लेकिन, फिर भी मैंने सहयोग किया।"
बता दें, गहना वशिष्ठ को क्राइम ब्रांच ने मढ आइलैंड के एक बंग्ले में फरवरी में की गयी एक रेड के बाद पकड़ा था। उन पर सामूहिक दुष्कर्म और पोर्नोग्राफिक रैकेट में शामिल होने के आरोप में मामला दर्ज़ किया गया था। गहना शुरू से ही राज कुंद्रा को सपोर्ट कर रही हैं। गहना ने कहा था कि वो लोग इरोटिक फ़िल्म बनाते थे, पोर्नोग्राफिक नहीं।


Next Story