मनोरंजन
बॉलीवुड में फ्लॉप होने के बाद इन स्टार्स ने बदली राह, अब दूसरे कामों से कर रहे छप्पर फाड़ कमाई
Rounak Dey
21 Sep 2022 4:55 AM GMT

x
जिन्होंने फिल्में फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया और दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाया है।
बॉलीवुड की दुनिया में लोग कई सारे सपने लेकर आते है। कोई स्टार बन जाता है, तो कई पूरी जिंदगी बस कोशिश करता रहता है। सलमान खान, शाहरुख खान जैसे स्टार्स का आज बहुत नाम है, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे भी है, जो बॉलीवुड में एक समय पर सबसे ज्यादा चर्चा में थे, लेकिन उन्हें अब लोग भूल गए है। कुछ स्टार्स हिट फिल्में देने के बाद भी बाहर हो गए और कुछ स्टार्स फ्लॉप फिल्म के बाद भी आज तक बॉलीवुड में जमे हुए है। लेकिन बॉलीवुड लाइफ की इस खास रिपोर्ट में हम आपको उन स्टार्स के बारे में बताने वाले है, जिन्होंने फिल्में फ्लॉप होने के बाद बॉलीवुड छोड़ दिया और दूसरी फील्ड में अपना करियर बनाया है।
बॉलीवुड के सुपर स्टार विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने साल 1999 में आई फिल्म अर्थ से डेब्यू किया था। उनको पहली फिल्म के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। लेकिन इस बाद भी वो बॉलीवुड के सफर को आगे जारी नहीं रख पाए और उन्होंने अचानक से फिल्मी दुनिया छोड़ दी। अब राहुल बतौर एक मॉडल काम करते हैं।
ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna)
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया। वो बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आई, लेकिन कुछ समय बाद उनकी फिल्में चलना बंद हो गई और उन्होंने बॉलीवुड छोड़ अब वो इंटीरियर डिजाइनर हैं।
डीनो मोरिया (Dino Morea)
प्यार इम्पॉसिबल जैसी फिल्म में नजर आने वाले एक्टर डीनो मोरिया भी बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए और उन्होंने बॉलीवुड को छोड़ दूसरी राह पकड़ ली। अब वो अपने कैफे चलाते है।
कुमार गौरव (Kumar Gaurav)
संजय दत्त जैसे स्टार के साथ काम करने वाले कुमार गौरव का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी। लेकिन उन्होंने अचानक से फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। अब मालदीव में कंस्ट्रक्शन और ट्रेवल बिजनेस कर रहे हैं। जानकारी के लिए आपको बता दें कि कुमार एक्टर राजेंद्र कुमार के बेटे है।
मयूरी कांगो (Mayuri Kango)
एक्ट्रेस मयूरी कांगो ने बॉलीवुड में पापा कहते हैं, होगी प्यार की जीत जैसी फिल्मों से नाम कमाया था। इसके बाद भी वो बॉलीवुड में ज्यादा सफल नहीं हो पाईं। अब वो गूगल इंडिया में इंडस्ट्री हेड के तौर पर काम करती हैं।
F
Next Story