मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद अंकिता लोखंडे और उनके पति हो गए थे परेशान, बोले- हमारे रिश्ते की सबसे...

Neha Dani
1 March 2022 5:55 AM GMT
सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद अंकिता लोखंडे और उनके पति हो गए थे परेशान, बोले- हमारे रिश्ते की सबसे...
x
जिसने पूरे नेशन को हिला दिया। जो भी हुआ बहुत शॉकिंग था।

अंकिता लोखंडे और विकी जैन स्टार प्लस के शो स्मार्ट जोड़ी के पार्टिसिपेंट्स हैं। विकी जैन इस शो से पहली बार किसी टीवी शो में हिस्सा ले रहे हैं। इस टीवी शो में सिलेब्रिटी कपल्स अपना रिलेशनशिप, लव स्टोरी और बॉन्डिंग दर्शकों के सामने लाएंगे। साथ में उनको कुछ टास्क भी दिए जाएं और नाचना-गाना भी होगा। शो में जब अंकिता और विकी स्टेज पर आए तो उन्होंने होस्ट और दर्शकों के सामने अपने पास्ट के बारे में भी बात की। अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में रह चुकी हैं। उन्होंने बताया कि उनके लिए सब कितना मुश्किल था और कैसे विकी हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

फोन पर हुई थी विकी से बात


शो में मनीष विकी और अंकिता को उनकी एक पुरानी तस्वीर दिखाते हैं। अंकिता बताती है कि यह तस्वीर उस वक्त की है जब वह और विकी दोस्त भी नहीं थे। दोनों अर्जुन बिजलानी के घर पार्टी में मिले थे। अंकिता ने बताया कि अपनी जिंदगी के सबसे खराब वक्त पर कैसे एक फोन पर विकी से उनकी बात हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ती ही गई।
जो भी हुआ बहुत शॉकिंग था
अंकिता ने मनीष पॉल से कहा, हर लड़के के बस की बात नहीं है उस वक्त अपनी लड़की के साथ खड़े होना। मैं बहुत बुरे वक्त से गुजर रही थी और विकी मेरे साथ रहे। विकी ने भी इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने सुशांत का नाम नहीं लिया। विकी बोले, रिलेशनशिप का इससे कठिन टेस्ट नहीं हो सकता। जो चीजें अचानक से बीच में हुईं। ऐसा मोड़ आया जिसने पूरे नेशन को हिला दिया। जो भी हुआ बहुत शॉकिंग था।


Next Story