मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई सिद्धार्थ और शहनाज़ की अनदेखी तस्वीरें

Tara Tandi
9 Sept 2021 11:09 AM IST
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई सिद्धार्थ और शहनाज़ की अनदेखी तस्वीरें
x
सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद फैंस और सेलेब्स उनसे जुड़ी यादें और फोटोज़ अपने सोशल मीडिय अकाउंट इंस्टग्राम और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद फैंस और सेलेब्स उनसे जुड़ी यादें और फोटोज़ अपने सोशल मीडिय अकाउंट इंस्टग्राम और ट्विटर पर शेयर कर रहे हैं। सिद्धार्थ को गुज़रे हुए एक हफ्ता हो चुका है, लेकिन फैंस अब तक सिड के जाने के ग़म से उबर नहीं पाए हैं और किसी न किसी बहाने उन्हें याद कर रहे हैं। हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला की कुछ ऐसी फोटोज़ इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं जिन्हें शायद अब तक आपने नहीं देखा होगा। इन फोटोज़ में सिद्धार्थ अपनी बेस्ट फ्रेंड और रूमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज़ कौर गिल साथ नज़र आ रहे हैं।

इन तस्वीरों से ऐसा लग रहा है जैसे ये किसी वेकेशन की तस्वीरें हैं, लेकिन ये तस्वीरें शहनाज़ और सिड के अपकमिंग सॉन्ग की शूटिंग के दौरान की हैं जो अब तक रिलीज़ ही नहीं हुआ था। इस गाने का टाइटल है 'हैबिट'। शहनाज़ और सिड फिलहाल इस गाने की शूटिंग कर रहे थे जो कि अभी थोड़ी बाकी थी। फोटोज़ में सिडनाज़ एक जैसे कलर के कपड़ों में नज़र आ रहे हैं। जहां शहनाज़ ने ब्लू कलर का टॉप और बॉटम पहना हुआ है, वहीं सिद्धार्थ ने सफेद और ब्लू रंग की शर्ट और ब्लू शॉर्टस पहने हुए हैं। दोनों बीच किनारे मस्ती करते दिख रहे हैं। ये फोटोज़ कुछ दिन पहले ही photographerovezsayed इंस्टा अकाउंट पर शेयर की गई हैं जो सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद अब सोशल मीडिया पर वायरल हुई सिद्धार्थ और शहनाज़ की अनदेखी तस्वीरें



Next Story