मनोरंजन

सुशांत सिंह राजपूत की बहन के आरोपों के बाद रिया चक्रवर्ती का पलटवार, बोलीं- 'अहंकार से ऊपर उठो…'

Rani Sahu
16 July 2022 10:27 AM GMT
सुशांत सिंह राजपूत की बहन के आरोपों के बाद रिया चक्रवर्ती का पलटवार, बोलीं- अहंकार से ऊपर उठो…
x
सुशांत सिंह राजपूत की बहन के आरोपों के बाद रिया चक्रवर्ती का पलटवार

मुंबई: दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की अचानक मौत से परिवार के अलावा उनके फैंस आज भी सदमे में हैं। समय-समय पर सोशल मीडिया पर सुशांत ट्रेंड होते दिखाई देते है। पिछले दिनों सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका सिंह ने दिए इंटरव्यू में दावा किया था कि जब से रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) सुशांत के जीवन में आई तब से कुछ गलत चल रह था।' इंडिया न्यूज से बातचीत में प्रियंका सिंह ने आगे कहा- 'साल 2019 में रिया चक्रवर्ती उसकी जिंदगी में आई और 6 दिन के अंदर पहली बार मेरे और मेरे भाई के बीच अनबन हुई।'

सुशांत की बहन ने आरोप लगाया कि 'रिया के आने के बाद उनका भाई बर्बाद हो गया। उसके जीवन में एक उथल-पुथल से मच गई।' प्रियंका सिंह के इस आरोप के बाद अब रिया चक्रवर्ती ने मौन हमला किया है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी कर लिखा- 'शोर से ऊपर उठो, अहंकार से ऊपर उठो, इतना ऊपर उठो कि वे केवल आप पर उंगलियां उठा सकें। क्योंकि आप वह हैं जहां वे कभी नहीं हो सकते। आप शांति रहो। आप प्यार से उड़ते रहो। जब वे आपको कोई कारण नहीं देते तब भी आप करुणा महसूस करते हैं। उन्हें आश्चर्य करने दें … आप पर्याप्त हो। आप पूर्ण हो। आप जैसे हैं वैसे ही प्यारे रहो। उन्हें आपको अन्यथा न बताने दो।'
रिया का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें, निधन से पहले सुशांत सिंह राजपूत अभिनेत्री रिया के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों कई बार साथ नजर आए थे।





Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story