सनी लियोनी के बाद साउथ की हीरोइन अनुपमा का आया परीक्षा रिजल्ट, मचा हंगामा, जाने क्या है माजरा

पटना. बिहार एसटीईटी परीक्षा के रिजल्ट (Bihar STET Result) आने के बाद हंगामा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले दिनों जहां बड़ी संख्या में अभ्यर्थी इस रिजल्ट में धांधली का आरोप लगाते हुए सड़कों पर उतरे थे. वहीं गुरुवार को साउथ की हीरोइन अनुपमा परमेश्वरण के तस्वीर वाली एक अभ्यर्थी का रिजल्ट वायरल हो रहा है. STET के रिजल्ट का एक स्कोरशीट वायरल हो रहा है, जिसमें मलयालम एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरण की तस्वीर लगी है, जबकि नाम ऋषिकेश कुमार का है.
सनी लियोनी को बिहार की जूनियर इंजीनियर परीक्षा में टॉप कराने के बाद अब मलयालम अभिनेत्री अनुपमा परमेश्वरन को #STET परीक्षा पास करवा दी है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 24, 2021
नीतीश जी हर परीक्षा-बहाली में धाँधली करा करोड़ों युवाओं का जीवन बर्बाद कर रहे है। एक बहाली पूरा करने में एक दशक लगाते है वह भी धाँधली के साथ। https://t.co/1QJQ8ulqQ2
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





